shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र श्री हुकुम सिंह

—–शौर्यनमन—–
श्री हुकुम सिंह ग्राम गौर, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश के निवासी थे। 4 जनवरी, 1966 की रात को सशस्त्र डाकुओं ने गौर गांव के निवासी महाराज सिंह के घर पर डाका डाला। ग्रामवासियों को दूर रखने के लिए वे अंधाधुंध गोलियां भी चलाते रहे। इस बीच महाराज सिंह के पुत्र गोविंद सिंह तथा उनके भाई घर से बाहर निकल आए और सहायता के लिए चिल्लाए। तब हुकुम सिंह सहित कई ग्रामवासी उनकी सहायता के लिए आए।

डाकुओं ने उन पर गोलियां चलाईं और गोविंद सिंह के भाई तथा एक अन्य ग्रामीण को घायल कर दिया। केवल लाठी और भाले लिए हुए ग्रामवासियों ने आग्नेयास्त्रों से लैस डाकुओं का सामना किया। इस भिड़ंत में महाराज सिंह, तखत सिंह और दो ग्रामवासी मारे गए तथा गोविंद सिंह और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन हत्याओं के होते हुए भी, हुकुम सिंह तथा लखनसिंह दो अन्य ग्रामवासियों को साथ लेकर लड़ते-लड़ते घर के अन्दर तक पहुंच गए तथा उन्होंने दो डाकुओं को घेर लिया। उनमें से एक, कमरे की खपरैल की छत में बने सुराख के रास्ते भागने में सफल हो गया, परन्तु उन्होंने दूसरे डाकू को घेरकर, एक कमरे में बंद कर दिया। परिणामस्वरूप बाकी डाकू हतोत्साहित हो गए और वे तुरन्त गांव छोड़कर भाग गए। इसी बीच वहां पुलिस पहुंच गई और उसने कमरे में फंसे डाकू को बंदी बना लिया।
सशस्त्र डाकुओं से लड़ने में हुकुम सिंह ने साहस तथा वीरता की शानदार मिसाल पेश की। उन्हें अशोक चक्र प्रदान किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र श्री विजय जागीरदार

Chandra kishore

अशोक चक्र लांस नायक सुन्दर सिंह

Chandra kishore

अशोक चक्र सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment