shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र लांस नायक बन्ने सिंह गुर्जर

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक बन्ने सिंह गुर्जर
शौर्य चक्र
यूनिट – 22 राजपूत रेजिमेंट
आतकंवाद विरोधी अमेरिका
28 जुलाई 2008 को, लांस नायक बन्ने सिंह नियंत्रण रेखा पर 22 राजपूत बटालियन के आत्मा अवलोकन पोस्ट पर तैनात थे। आकस्मिक उन्होंने सफेद झंडा लिए शत्रु कर्मियों को नियंत्रण रेखा के पार आते और तत्पश्चात कपट से नियंत्रण रेखा के निकट हमारे गश्ती दल पर गोली चलाते और उसे पराभूत करने का प्रयास करते देखा।
लांस नायक बन्ने सिंह तत्क्षण फायरिंग करने की स्थिति लेने के लिए आगे बढ़े, वह तीव्र फायरिंग में घिर गए और शत्रु के फायर से हमारे गश्ती दल के सिपाही महेश वीरगति को प्राप्त हो गए। लांस नायक बन्ने सिंह ने आगे रेंगते हुए शीघ्रता से अपनी स्थिति परिवर्तित की और शत्रु पर सटीक स्वचालित फायरिंग की जिससे एक अधिकारी सहित दो शत्रु सैनिक मारे गए और शत्रु हतोत्साहित हो गया।
लांस नायक बन्ने सिंह ने अपनी स्थिति पर डटे रहते हुए, जब शत्रु तितर-बितर हुए तो उन्हें और अधिक हताहत किया। भीषण फायरिंग में, वह अपने मृत साथी के शव को निकालने में सहायता के लिए प्रवृत्त हुए और कंपनी कमांडर को अपने कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में भी सहायता की।
लांस नायक बन्ने सिंह को उनके असाधारण साहस, वीरता और सूझबूझ के लिए 26 जनवरी 2009 को “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2008#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र नायक सुमेर सिंह सांखला

Chandra kishore

शौर्य चक्र कैप्टन राजेन्द्र सिंह कड़वासरा

Chandra kishore

शौर्य चक्र लेफ्टिनेंट हरि सिंह बिष्ट

Chandra kishore

Leave a Comment