shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 26 मई 1999

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
राइफलमैन जौहार सिंह धामी
13757185
वीरांगना – श्रीमती लीला देवी
28 राष्ट्रीय राइफल्स/19 जेएके राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
राइफलमैन जौहार सिंह का जन्म उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट ब्लॉक की मड़मानले पंचायत के समीप अंखुली गांव श्री कमान सिंह धामी एवं श्रीमती झूपा देवी के परिवार में हुआ था।
राइफलमैन जौहार सिंह के दादा दान सिंह भी ब्रिटिश-भारतीय सेना में थे। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1942 के युद्ध में भाग लिया था। उनके पिता कमान सिंह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए थे। जौहार सिंह की आयु उस समय मात्र एक वर्ष की थी।
जौहार सिंह ने बंदा प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। उच्च माध्यमिक शिक्षा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज मड़मानले से प्राप्त की थी। शिक्षा पूर्ण करते ही वर्ष 1994 में वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 19 जेएके राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
कारगिल युद्ध के समय राइफलमैन जौहार सिंह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियान में 28 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे। 26 मई 1999 को एक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरतापूर्वक आतंकवादियों से संघर्ष करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
राइफलमैन जौहार सिंह के एकमात्र संतान पुत्री रेनू है। वर्तमान समय में यह परिवार पिथौरागढ़ के बस्ते गांव में रहता है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil26May
#Kargil28RashtriyaRifles
#KargilUttrakhand
#KargilPithoragarhDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 12 जून 1999 सिपाही हरदेव प्रसाद सिंह

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय 13 मई 1999 कारगिल युद्ध 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी

Chandra kishore

Leave a Comment