shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 26 मई 1999 डिप्टी कॉमंडेंट सुखबीर सिंह यादव

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
डिप्टी कॉमंडेंट सुखबीर सिंह यादव
12-12-1961 – 26-05-1999
सेना मेडल
वीरांगना – श्रीमती डॉ. सुधा यादव
171 बटालियन सीमा सुरक्षा बल
कारगिल युद्ध
डिप्टी कॉमंडेंट सुखबीर सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1961 को संयुक्त पंजाब में (वर्तमान हरियाणा) के वर्तमान रेवाड़ी जिले की रेवाड़ी तहसील के धामलावास गांव में हुआ था। वर्ष 1987 में वह सीमा सुरक्षा बल में नियुक्त हुए थे। उनकी प्रथम तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई थी, जहां आंतकवाद विरोधी कार्रवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन और आतंकवादियों को मारने के लिए उन्हें “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया था।
26 मई 1999 को डिप्टी कॉमंडेंट सुखबीर सिंह यादव, 171 बटालियन के अग्रिम दल (Advance Party) के प्रभारी अधिकारी के रूप में युद्ध में पहुंचे थे। 171 बटालियन की टुकड़ियों को 8 बटालियन की अग्रिम रक्षा पंक्ति, FDL (Forward Defence Line) की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए वातावरण अनुकूलन (Acclimatization) नहीं करके तत्परता से सीधा तैनात किया जाना था।
शत्रु की प्रचंड गोला वृष्टि में, डिप्टी कॉमंडेंट सुखबीर सिंह ने अपने कर्मियों के आगमन और तैनाती की स्वयं व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का निर्णय किया, किंतु FDL में जाते समय उन्हें सीधा शत्रु की तोप का गोला लगा और वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
डिप्टी कॉमंडेंट यादव का युद्ध क्षेत्र में FDL में जाने का निर्णय सशस्त्र बलों द्वारा सबसे विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्र के लिए व्यक्तिगत चिंता प्रदर्शित करने का सर्वोच्च उदाहरण था। उनकी वीरांगना डॉ. सुधा यादव महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुईं थी।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil26May
#KargilBSF
#KargilHaryana
#KargilRewariDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 25 जुलाई 1999 हवलदार कृपाल सिंह रावत

Chandra kishore

Major Vivek Gupta MVC मेजर विवेक गुप्ता :कारगिल युद्ध के नायक ,महावीर चक्र 

shauryaadmin

कारगिल युद्ध 25 जून 1999 राइफलमैन सुभाष आस्रुबा सानप

Chandra kishore

Leave a Comment