shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल शांति स्वरूप राणा

——-शौर्यनमन——-
लेफ्टिनेंट कर्नल शांति स्वरूप राणा (आई सी – 34425) का जन्म 14 सितंबर, 1949 को गांव बाइला, होशियारपुर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री बाबू राम राणा था। 11 जुलाई, 1977 को उन्हें 3 बिहार रेजिमेंट में कमीशन मिला था। 1994 में प्रोन्नति पाकर वे ले. कर्नल बने तथा बाद में उन्हें 13 राष्ट्रीय राइफल्स में ‘सेकंड इन कमांड’ के रूप में नियुक्त किया गया।

2 नवंबर, 1996 को ले. कर्नल राणा को जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हफरुदा जंगल में आतंकवादियों के दो को ध्वस्त करने का दायित्व सौंपा गया। वहां पर उन्हें पूरी तरह सुरक्षित चार ऐसे ठिकानों का पता लगा जहां बड़ी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद एवं विस्फोटक रखे गए थे। एक वीरतापूर्ण एवं त्वरित कार्रवाई में उन्होंने हैंडग्रेनेड फेंककर उन सभी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसी बीच उन्हें एक और ठिकाने का पता लगा। कार्रवाई के दौरान अपने सुरक्षित बंकरों में बैठे आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की। लेफ्टिनेंट कर्नल राणा ने अपने सैनिकों को संगठित किया तथा रेंगते हुए आगे बढ़कर बंकर के अंदर हैंडग्रेनेडों को फेंक दिया। तभी दो विदेशी आतंकवादी जो बंकर से बाहर उनके सैनिकों पर गोलीबारी कर रहे थे उन्हें भी तत्काल ही मार डाला।

इसी बीच एक दूसरे ठिकाने से भारी गोलीबारी कर आतंकवादियों ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। किन्तु ले. कर्नल राणा ने अपने सिपाहियों का मनोबल बनाए रखा। जब एक और आतंकवादी उनके सैनिकों पर आक्रमण करने के लिए आगे बढ़ा, तब अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना उन्होंने उसे गोली मार दी। इस मुठभेड़ में उन्हें कुछ और चोटें आईं जिसके कारण वे वीरगति को प्राप्त हुए।

असाधारण वीरता, देशभक्ति एवं साहस के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल शांति स्वरूप राणा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र कैप्टन आर हर्षन

Chandra kishore

अशोक चक्र सुरक्षा सहायक मातबर सिंह नेगी

Chandra kishore

अशोक चक्र-3 (अब शौर्य चक्र) लांस हवलदार शिशुपाल सिंह राठौड़

Vinay Dixit

Leave a Comment