shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 25 जून 1999 राइफलमैन बीरेंद्र सिंह कुंतल

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
राइफलमैन बीरेंद्र सिंह कुंतल
2891515Y
01-07-1974 – 25-06-1999
वीरांगना – श्रीमती गायत्री देवी
यूनिट – 11 राजपुताना राइफल्स
तुर्तुक सब सेक्टर का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
राइफलमैन बीरेंद्र सिंह का जन्म 1 जुलाई 1974 को राजस्थान के भरतपुर जिले की कुम्हेर तहसील के अजान गांव में श्री चेतराम कुंतल एवं श्रीमती विध्यादेवी के परिवार में हुआ था। 20 जून 1996 को वह भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 11 राजरिफ बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में राइफलमैन बीरेंद्र सिंह 11 राजपुताना राइफल्स बटालियन की “चार्ली” कंपनी की सात प्लाटून के सदस्य थे। 25 जून 1999 को हजारों फीट ऊंचाई पर, जलवायु की घोर विपरीत परिस्थितियों में, तुर्तुक सेक्टर के हनीफ सब सेक्टर में तोपखाने व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए शत्रु से अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते समय हुए गोले के धमाके से पेट में छर्रे (SPLINTERS) लगने से राइफलमैन बीरेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
इनका पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर वीरांगना गायत्री देवी ने, उस समय समाज की समस्त वर्जनाओं को तोड़ते हुए पति की अर्थी को कंधा देकर इतिहास रचा था। जो उस समय अति चर्चित भी रहा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में कहा था कि “जब तक देश में गायत्री देवी जैसी वीरांगनाएं हैं, तब तक भारत की संप्रभुता पर कोई संकट नहीं आ सकता है।”

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil25June
#Kargil11RajRif
#KargilRajasthan
#KargilBharatpurDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 29 मई 1999 हवलदार सुरेंद्र सिंह लवाणा

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 20 जून 1999 लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश कुमार जोशी

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 हवलदार रतन कुमार सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment