—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन सुमीत रॉय
IC58154X
10-09-1977 – 03-07-1999
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 18 गढ़वाल राइफल्स
पॉइंट 4700 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
कैप्टन सुमीत रॉय का जन्म 10 सितंबर 1977 को हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में श्री सपन कुमार रॉय एवं श्रीमती स्वप्ना रॉय के परिवार में हुआ था। बाल्यकाल से ही वह अति साहसी प्रवृत्ति के थे और सैन्य सेवा में जाना चाहते थे। उन्हें भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 18 गढ़वाल राइफल्स बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था।
“ऑपरेशन विजय” में 28 जून 1999 को 18 गढ़वाल बटालियन की ‘डेल्टा’ कंपनी को द्रास सेक्टर में पॉइंट 4700 पर स्थित शत्रु की अवलोकन पोस्ट पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया था। कैप्टन सुमित रॉय इस कंपनी के सेकिंड-इन-कमांड थे। कैप्टन सुमित रॉय एक सेक्शन के साथ मिशन पर चल दिए। अपने सेक्शन के साथ छिपते हुए, रात्रि के 11:30 बजे तक वह उस शत्रु अवलोकन पोस्ट के ठीक नीचे पहुंच गए।
29 जून 1999 की रात्रि 2:00 बजे तक वह उस शत्रु अवलोकन पोस्ट की गतिविधियों को देखते रहे। अत्यंत ही साहसिक कार्रवाई करते और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की उपेक्षा करते हुए, एक चट्टान पर चढ़कर वह शत्रु अवलोकन पोस्ट पर पहुंचे और शत्रु को चौंका दिया। आमने-सामने के भीषण संघर्ष में उन्होंने शत्रु के दोनों संतरियों को मार दिया। उनकी इस प्रचंड कार्रवाई से शत्रु खेमे में भय व्याप्त हो गया और शत्रु विपुल मात्रा में शस्त्र और गोला बारूद पीछे छोड़कर वहां से भाग गया।
कैप्टन सुमीत रॉय ने शत्रु के समक्ष अनुकरणीय नेतृत्व, अदम्य भावना, असाधारण साहस और वीरता का परिचय देते हुए पॉइंट 4700 पर अधिकार करने में अहम योगदान दिया। इस कार्रवाई में उनके लिए “वीर चक्र” घोषित किया गया।
इस स्थिति को पुनः प्राप्त करने के लिए 3 जुलाई 1999 को शत्रु ने इस स्थिति पर तोपों की भयानक गोला वृष्टि की। उस गोला वृष्टि में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil3July
#Kargil18GarhwalRifles
#KargilHimachalPradesh
#KargilSolanDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post
next post

