shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999 नायक श्यामबीर सिंह चाहर

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक श्यामबीर सिंह चाहर
3178859H
18-01-1968 – 09-07-1999
वीरांगना – श्रीमती गीता देवी
यूनिट – 17 जाट रेजिमेंट
पिंपल-2 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक श्यामवीर सिंह चाहर का, जन्म 18 जनवरी 1968 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की, आगरा तहसील की, आगरा ग्राम पंचायत के नगला जयराम गांव में, श्री मान सिंह चाहर एवं श्रीमती अंगूरी देवी के परिवार में हुआ था। 27 नवंबर 1984 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में, रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे। कारगिल युद्ध के समय वह अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे।
“‘ऑपरेशन विजय” में, 6/7 जुलाई 1999 की रात्रि में, 17 जाट बटालियन की कंपनियों को द्रास सेक्टर की मश्कोह घाटी में, हजारों फीट ऊंची, हिमाच्छादित, उबड़खाबड़ व कठिन चढ़ाई की पिंपल चोटियों पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया। नायक श्यामबीर सिंह भी इनमें से एक आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे। 7 जुलाई की भोर में इन चोटियों पर अधिकार कर लिया गया था।
9 जुलाई 1999 को, निकट की पहाड़ियों से शत्रु ने तोपों की प्रचंड गोला वृष्टि की। इस गोला वृष्टि में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए नायक श्यामबीर सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil9July
#Kargil17Jat
#KargilUP
#KargilAgraDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 लांस नायक हरीश पाल शर्मा

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जुलाई 1999 सिपाही भलाभाई बारीया

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 कर्नल ललित राय

Chandra kishore

Leave a Comment