shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 30 मई 1999 मेजर सोनम वांगचुक

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर सोनम वांगचुक
महावीर चक्र
यूनिट – लद्दाख स्काउट्स (इंडस विंग)
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
मेजर सोनम वांगचुक का जन्म 27 जनवरी 1964 को हुआ था। उन्हें भारतीय सेना की लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त हुआ था वर्ष 1999 में वह मेजर के पद पर सेवारत थे।
“ऑपरेशन विजय” में, 30 मई 1999 को, मेजर सोनम वांगचुक बटालिक सेक्टर में चल रहे एक ऑपरेशन में लद्दाख स्काउट्स (इंडस विंग) के एक कॉलम का नेतृत्व कर रहे थे।
कॉलम को नियंत्रण रेखा पर हिमाच्छादित क्षेत्र में लगभग 18000 फीट की ऊंचाई पर RIDGE LINE पर आधिपत्य करने का कार्य सौंपा गया था। यह कार्रवाई आवश्यक थी जिससे शत्रु के अधिकार के उस क्षेत्र में आगामी किसी घुसपैठ को अवरूद्ध किया जा सके।
इस कॉलम के नियंत्रण रेखा (LoC) की ओर बढ़ते समय, शत्रु ने सुविधाजनक स्थिति से फायरिंग करके घात लगाकर इस पर आक्रमण (AMBUSH) किया। इस AMBUSH में लद्दाख स्काउट के एक सैनिक बलिदान हो गए।
मेजर सोनम वांगचुक ने अपने कॉलम को एकजुट रखा और तत्पश्चात आर्टिलरी के समर्थन से साहसिक प्रत्युत्तर घात में एक ओर से शत्रु स्थिति पर आक्रमण किया और शत्रु के दो सैनिकों को मार दिया गया।
मेजर वांगचुक ने इस कार्रवाई में शत्रु के शरणागार (HIDEOUT) से एक हैवी मशीन गन (HMG), एक यूनिवर्सल मशीन गन (UMG), गोला-बारूद, समुचित राशन भंडार और साथ ही तीन शत्रु सैनिकों के शव भी प्राप्त किए।
इसके पश्चात, मेजर वांगचुक ने बटालिक सेक्टर में चोरबाटला आधार (BASE) पर सभी बलों का विश्लेषण किया और अपने जीवन को गंभीर संकट में डालते हुए नियंत्रण रेखा तक के आधार को शत्रु मुक्त कर दिया।
मेजर सोनम वांगचुक ने, हिमाच्छादित क्षेत्र में, जलवायु की अति विषम परिस्थितियों और शत्रु की फायरिंग में उच्च स्तरीय साहस और विशिष्ट वीरता का परिचय दिया। उन्हें “महावीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह कर्नल के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
#Kargil30May
#KargilLaddakhScouts

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 राइफलमैन आशीष कुमार महला

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 21 जून 1999 गनर प्रमेंद्र सिंह यादव

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जून 1999 सिपाही नरेंद्र सिंह राठी

Chandra kishore

Leave a Comment