shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय 19 मई 1999 कारगिल युद्ध 1999

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक कुंडल सिंह बेलाल
नायक सुरेंद्र सिंह शेखावत
यूनिट – 10 पैराशूट SF
(DESERT SCORPION)
पॉइंट 4700 का संघर्ष
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————–
नायक कुंडल सिंह बेलाल
13621634F
22-07-1978 – 19-05-1999
नायक कुंडल सिंह बेलाल का जन्म 22 जुलाई 1978 को उत्तरप्रदेश (अब उत्तराखंड) के पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़ तहसील के बेलाल गांव में श्री राम सिंह बेलाल एवं श्रीमती कूनी देवी के परिवार में हुआ था। इनके दादा “आजाद हिंद फौज” के सिपाही होने के साथ ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे।
शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात कुंडल सिंह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 10 पैरा बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था। कारगिल युद्ध आरंभ होने से कुछ समय पूर्व वह घर आए थे। उस समय परिजनों ने उनके विवाह की चर्चा चलाई तो उन्होंने पहले घर निर्माण की प्राथमिकता कहते हुए विवाह करना अस्वीकार कर दिया था।
—————————————————————————–
नायक सुरेंद्र सिंह शेखावत
13620699W
02-09-1977 – 19-05-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती भंवर कंवर भाटी
नायक सुरेंद्र सिंह का जन्म 2 सितंबर 1977 को राजस्थान के नागौर जिले की नावां तहसील के हुडील गांव में श्री देवी सिंह शेखावत एवं श्रीमती मंगेज कंवर जोधा के परिवार में हुआ था। 28 फरवरी 1995 को वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 10 पैरा बटालियन में, पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था।
—————————————————————————–
कारगिल युद्ध में, द्रास सेक्टर में पॉइंट 5100 पर भारतीय सेना का अधिकार होने के पश्चात, पॉइंट 4700 आगामी सैन्य रूप से महत्वपूर्ण विशेषता थी। शत्रु वहां से राष्ट्रीय राजमार्ग NH 1D का अवलोकन कर रहा था और राजमार्ग पर गोला वृष्टि कर के प्रभावी था। 18 मई 1999 को, पॉइंट 4700 पर अधिकार करने के लिए योजनानुसार ऑपरेशन आरंभ हुआ। आक्रमणकारी दल ने FIRM BASE से उद्देश्य की ओर प्रस्थान किया। नायक कुंडल सिंह और नायक सुरेंद्र सिंह भी उस दल के सदस्य थे।
पॉइंट 4700 तक पहुंचने का मार्ग अत्यंत विश्वासघाती था और शत्रु आगे बढ़ रही टुकड़ियों पर निरंतर तोपों और स्वचालित शस्त्रों से गोला वृष्टि कर रहा था। शत्रु सुदृढ़, बंकरों में भली-भांति स्थिति लिए हुए था, किंतु असाधारण वीरता और दृढ़ संकल्प प्रदर्शित करते हुए नायक कुंडल सिंह, नायक शेखावत और उनके साथी आगे बढ़ते रहे। अंततः 10 पैरा की टुकड़ियों ने शत्रु को आमने-सामने के संघर्ष में घेर लिया।
इस कार्रवाई में नायक कुंडल सिंह और नायक शेखावत को अनेक गोलियां लग गईं। अपने घावों से अविचलित उन्होंने शत्रु को पीछे हटने पर विवश कर दिया। 19 मई 1999 की, भोर में 4:00 बजे तक पॉइंट 4700 पर अधिकार कर लिया गया था। किंतु इस भीषण संघर्ष में, कर्तव्यपरायणता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नायक कुंडल सिंह और नायक शेखावत वीरगति को प्राप्त हो गए।
नायक सुरेन्द्र सिंह शेखावत को उनके असाधारण साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” दिया गया।
उत्तराखंड सरकार द्वारा नायक कुंडल सिंह की स्मृति में, पत्थरखानी इंटर कालेज का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।
नायक सुरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर डेढ़ माह पश्चात 4 जुलाई 1999 को हुडील गांव पहुंचने पर पूर्ण सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके बलिदान के 3 माह पश्चात पुत्री सरिता कंवर का जन्म हुआ था। भारत सरकार द्वारा वीरांगना को एक पेट्रोल पंप आवंटित किया गया है। हुडील गांव के बाहर सीकर रोड़ पर इनकी प्रतिमा स्थापित है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil19May
#Kargil10Para
#KargilPithoraGarhDistrict
#KargilUttrakhand
#KargilRajasthan
#KargilNagaurDistrict

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

कारगिल युद्ध 11 जुलाई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 मेजर राजेश सिंह अधिकारी

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जून 1999 कैप्टन पन्निकोट विश्वनाथ विक्रम

Chandra kishore

Leave a Comment