shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सूबेदार छेरिंग तोबदन

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
सूबेदार छेरिंग तोबदन
वीर चक्र
यूनिट – लद्दाख स्काउट (इंडस विंग)
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
“ऑपरेशन विजय” में 30 मई 1999 को, बटालिक सब-सेक्टर में सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए सूबेदार छेरिंग तोबदन को 16,000 से 18,000 फीट की ऊंचाई वाले अति दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में आठ जनों के एक दल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
शत्रु की स्थिति की ओर बढ़ते समय, सूबेदार तोबदन ने एक प्राबल्य (DOMINATING) स्थान पर अधिकार करने के लिए शत्रु सैनिकों को हिम की एक भीत पर चढ़ते हुए देखा, जहां से वे हमारे सैनिकों को गंभीर क्षति पहंचा सकते थे।
अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की उपेक्षा करते हुए और कर्तव्य से परे वीरता का प्रदर्शन करते हुए, सूबेदार तोबदन ने शत्रु पर आक्रमण किया और दो शत्रु सैनिकों को व्यक्तिगत रूप से मार दिया, जिनका आगे चलकर पाकिस्तानी सेना के नियमित सैनिकों के रूप में अभिज्ञान (IDENTIFICATION) किया गया।
सूबेदार तोबदन के इस वीरतापूर्ण कार्य ने सुनिश्चित किया कि शत्रु को भारत की भूमि पर महत्वपूर्ण वर्चस्व की ऊंचाई पर आधिपत्य करने से अवरूद्ध कर दिया गया।
सूबेदार छेरिंग तोबदन ने अति विपरीत परिस्थितियों में, शत्रु के समक्ष असाधारण साहस और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
#Kargil30May
#KargilLaddakhScouts

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

काकसर का युद्ध कारगिल युद्ध 17 मई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 5 जुलाई 1999 सिपाही सतपाल सिंह

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय 19 मई 1999 कारगिल युद्ध 1999

Chandra kishore

Leave a Comment