—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लेफ्टिनेंट कर्नल नटराज विजय राघवन
IC40300
18-06-1961 – 25-06-1999
शौर्य चक्र, सेना मेडल
वीरांगना – श्रीमती सुभद्रा राघवन
यूनिट – 15 कुमाऊं रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लेफ्टिनेंट कर्नल राघवन का जन्म 18 जून 1961 को तमिलनाडु के मद्रास (अब चैन्नई) जिले में ब्रिगेडियर एन. वी. राघवन एवं श्रीमती वत्सला वी. राघवन के परिवार में हुआ था। 12 जून 1982 को उन्हें भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की 15 बटालियन में सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। ले. कर्नल राघवन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में भी भाग लिया था और वे अलगाववाद विरोधी अभियानों में नागालैंड में भी तैनात रहे थे।
वर्ष 1999 में वह जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तैनात थे। मई 1999 से कारगिल युद्ध आरंभ होने से नियंत्रण रेखा से जुड़े माछिल उपक्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं अत्यधिक बढ़ने से यूनिट अत्यंत सतर्कता से आक्रामक कार्रवाई कर रही थी। जून 1999 में माछिल उपक्षेत्र में आठ आतंकवादियों के घुसपैठ कर के ऊंचे क्षेत्र में छिप जाने की सूचना प्राप्त हुई। इन आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल राघवन के नेतृत्व में एक SEARCH & DESTROY ऑपरेशन चलाया गया। 21 जून 1999 को इन आतंकवादियों का सेना से संपर्क होने पर हुई भीषण मुठभेड़ में चार आतंकवादी मार दिए गए।
24 जून 1999 को गोपनीय सूत्रों से पुनः इस क्षेत्र में दो आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर घात लगाया गया जिसमें 25 जून 1999 की भोर में 3:45 बजे लेफ्टिनेंट कर्नल राघवन ने एक आतंकवादी को मार दिया। उन्हें दूसरा आतंकवादी भी दिखा जो एक चट्टान के पीछे छिप गया था। उन्होंने अपने सैनिकों को कवरिंग फायर देने के लिए कहा और उस आतंकवादी पर झपट पड़े। उसी समय उस आतंकवादी ने गोलियां चलाई जिससे लेफ्टिनेंट कर्नल राघवन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होते हुए भी दृढ़ निश्चय से वह आतंकवादी की ओर बढ़ते रहे और अंततः उसे मार कर वह वीरगति को प्राप्त हुए।
लेफ्टिनेंट कर्नल राघवन को उनके असाधारण साहस, युद्ध की अडिग भावना एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil25June
#Kargil15Kumaon
#KargilTamilnadu
#KargilChennaiDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post

