shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 25 जून 1999 कैप्टन आदित्य मिश्रा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन आदित्य मिश्रा
IC54485F
24-12-1974 – 25-06-1999
यूनिट – लद्दाख स्काउट्स/सिग्नल्स
बटालिक का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
कैप्टन आदित्य मिश्रा का जन्म 24 दिसम्बर 1974 को उत्तरप्रदेश के लखनऊ नगर में लेफ्टिनेंट जनरल गिरिजाशंकर मिश्रा एवं श्रीमती वीणा देवी के परिवार में हुआ था। यह परिवार मूल रूप से उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के दिवदिया गांव का निवासी है। सेवानिवृत्ति के पश्चात गिरिजा शंकर लखनऊ के इंदिरानगर में रहते हैं।
कैप्टन आदित्य की प्रारम्भिक शिक्षा लखनऊ के कैथेड्रल स्कूल व चिल्ड्रन्स अकादमी में हुई। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल, धौलाकुआं, दिल्ली में पांच वर्ष तक शिक्षा ग्रहण की थी। इसके पश्चात जून 1992 में प्रथम प्रयास में ही उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला में हो गया। जून 1996 में आईएमए, देहरादून से उन्हें भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ सिग्नल में कमीशन प्राप्त हुआ था।
सेना में आदित्य की प्रथम नियुक्ति अमृतसर में हुई थी। अक्टूबर 1998 में वह ऑफिसर कमॉडिंग के रूप में सिग्नल प्लाटून इंडस विंग लद्दाख स्काउट में तैनात थे।
“ऑपरेशन विजय” में, बटालिक सेक्टर में, सिग्नल ऑफिसर रहते हुए कैप्टन आदित्य ने शत्रु से संघर्ष किया और एक पोस्ट से पाकिस्तानी घुसपैठियों को निष्कासित किया। इस ऑपरेशन में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए 25 जून 1999 को वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
कैप्टन आदित्य मिश्रा को लखनऊ जिले के प्रथम कारगिल बलिदानी तथा द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात सिग्नल कोर के प्रथम बलिदानी होने का गौरव प्राप्त हुआ।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil25June
#KargilLaddakhScouts_Signals
#KargilUP
#KargilLucknowDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन विजय 19 मई 1999 कारगिल युद्ध 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 3 जुलाई 1999 हवलदार मनीराम महला

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 सिपाही भरत सिंह रावत

Chandra kishore

Leave a Comment