shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 20 जून 1999 लांस नायक वीर सिंह, राइफलमैन अशोक कुमार जोगी

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक वीर सिंह
13753271L
राइफलमैन अशोक कुमार जोगी
13758866M
यूनिट – 13 जेएके राइफल्स
पॉइंट 5140 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————–
लांस नायक वीर सिंह
30-04-1973 – 20-06-1999
लांस नायक वीर सिंह का जन्म 30 अप्रैल 1973 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की फतेहपुर तहसील के बलदोआ गांव में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 2 फरवरी 1993 को वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 13 जेएके राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
—————————————————————————–
राइफलमैन अशोक कुमार जोगी
08-12-1975 – 20-06-1999
राइफलमैन अशोक कुमार का जन्म 8 दिसंबर 1975 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की फतेहपुर तहसील के लोहारा गांव में श्री कुलदीप चंद जोगी एवं श्रीमती शांति देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 17 अप्रैल 1995 को वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 13 जेएके राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
—————————————————————————–
वर्ष 1999 में, 13 JAK राइफल्स जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में आतंकवाद विरोधी अभियानों में तैनात थी। कारगिल युद्ध आरंभ होने पर जून 1999 में इस बटालियन को 56 माउंटेन ब्रिगेड की कमान में कारगिल जिले के द्रास सेक्टर में तैनात किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में, 12/13 जून 1999 की रात्रि को तोलोलिंग चोटी पर अधिकार के पश्चात शत्रु पीछे हटकर तोलोलिंग रिजलाइन की सबसे ऊंची चोटी पॉइंट 5140 पर समेकित हो गया। साथ ही, शत्रु टाइगर हिल से द्रास घाटी में भारतीय सैन्य संसाधनों और श्रीनगर-लेह राजमार्ग संख्या 1 पर प्रत्यक्ष गोला वृष्टि करके हमारे सैन्य वाहनों को नष्ट कर रहा था। टाईगर हिल पर आक्रमण करने से पूर्व पॉइंट 5140 पर अधिकार करना अत्यावश्यक हो गया था।
अतः 56 माउंटेन ब्रिगेड की कमान में 13 जेएके राइफल्स बटालियन, 18 गढ़वाल बटालियन और 1 नागा बटालियन को तीन भिन्न-भिन्न दिशाओं से दुर्गम और कठिन चढ़ाई के पॉइंट 5140 पर आक्रमण के लिए भेजा गया।
लांस नायक वीर सिंह और राइफलमैन अशोक कुमार भी इस आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे। 20 जून 1999 को एक दिशा से पॉइंट 5140 पर प्रचंड गोला वृष्टि करके शत्रु का ध्यान बंटाया गया। वहीं अन्य दिशा से लांस नायक वीर सिंह व राइफलमैन अशोक कुमार अपने साथियों के साथ चढ़ाई करते रहे।
कुछ समय पश्चात शत्रु ने उन्हें देख लिया और टाईगर हिल से भी भीषण गोला वृष्टि आरंभ हो गई। इस गोला वृष्टि में भी भारतीय सैन्य टुकड़ियां अदम्य साहस एवं दृढ़ निश्चय से निरंतर चढ़ाई करती रही और सैनिक पॉइंट 5140 के निकट पहुंच रहे थे।
लांस नायक वीर सिंह अपने साथी राइफलमैन अशोक कुमार के साथ अंत में वहां पहुंचे। अति निकट के भीषण संघर्ष में उन्होंने शत्रुओं को मार दिया। किंतु आकस्मिक निकट की पहाड़ियों से तोप का एक गोला उनके निकट गिरा जिसके भीषण विस्फोट से लांस नायक वीर सिंह व राइफलमैन अशोक कुमार वहीं वीरगति को प्राप्त हो गए।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil20June
#Kargil13JAKRifles
#KargilHimachalPradesh
#KargilKangraDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 6 जुलाई 1999 हवलदार लाल सिंह यादव

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999 मेजर गौतम शशिकुमार खोत

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय 15 मई 1999 कारगिल युद्ध 1999

Chandra kishore

Leave a Comment