—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन अमित भारद्वाज
हवलदार राजवीर सिंह श्योराण
सिपाही सुरेश कुमार डूडी
यूनिट – 4 जाट रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
काकसर का युद्ध
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————-
कैप्टन अमित भारद्वाज
SS37218
04-03-1972 -17-05-1999
कैप्टन अमित भारद्वाज का जन्म 4 मार्च 1972 को राजस्थान के जयपुर नगर में श्री ओ.पी. शर्मा एवं श्रीमती सुशीला देवी के परिवार में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर स्कूल एवं राजस्थान यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की थी। वर्ष 1997 में उन्हें भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट की 4 बटालियन में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। जून 1998 से वह अपनी बटालियन के साथ कारगिल के काकसर क्षेत्र में तैनात थे।
—————————————————————————-
हवलदार राजवीर सिंह श्योराण
3173542K
वीरांगना – श्रीमती कमलेश देवी
हवलदार राजवीर सिंह का जन्म सूबेदार श्री श्योचंद सिंह श्योराण एवं श्रीमती चंद्रावली देवी के परिवार में हुआ था। वह हरियाणा के भिवानी जिले के मौड़ी गांव के निवासी थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 4 जाट बटालियन में, सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे। जून 1998 से वह अपनी बटालियन के साथ कारगिल के काकसर क्षेत्र में तैनात थे।
—————————————————————————-
सिपाही सुरेश कुमार डूडी
3185448
08-08-1973 – 17-05-1999
वीरांगना – श्रीमती बीरमति देवी
सिपाही सुरेश कुमार का जन्म 8 अगस्त 1973 को हरियाणा के भिवानी जिले के चरखी गांव में दफेदार श्री वेद प्रकाश डूडी एवं श्रीमती सुनेहरी देवी के परिवार में हुआ था। 28 दिसंबर 1991 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 4 जाट बटालियन में, सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
—————————————————————————-
जून 1998 से कैप्टन अमित भारद्वाज, हवलदार राजवीर सिंह और सिपाही सुरेश कुमार अपनी बटालियन के साथ कारगिल के काकसर क्षेत्र में तैनात थे।
15 मई 1999 को, काकसर सेक्टर के द्रास ब्लॉक की बजरंग पोस्ट की ओर गश्त पर गए कैप्टन सौरभ कालिया के गश्ती दल का जब आधार शिविर से संपर्क टूट गया और उस दल को MISSING घोषित कर दिया गया था। 17 मई 1999 को कैप्टन अमित भारद्वाज के नेतृत्व में उस MISSING गश्ती दल के अन्वेषण में एक अन्य अन्वेषण टुकड़ी भेजी गई।
जब, यह टुकड़ी बजरंग पोस्ट के निकट पहुंचने वाली थी, उसी समय पूर्व से ही वहां सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्थिति लिए हुए घुसपैठियों ने घात लगा कर इस टुकड़ी पर आक्रमण कर दिया, तब उन्हें अनुभूत हुआ कि वहां घुसपैठियों की संख्या उनके अनुमान से तुलनात्मक रूप से अधिक थी।
अपने सैनिकों के जीवन की सुरक्षा को देखते हुए कैप्टन भारद्वाज ने त्वरित निर्णय लिया और अपने सैनिकों को पीछे हटने का आदेश दिया तथा साथ ही सुदृढ़ीकरण के लिए अपने आधार शिविर को भी सूचित किया। कैप्टन भारद्वाज स्वयं अपने सैनिकों को पीछे हटने के लिए कवरिंग फायर देते रहे।
हवलदार राजवीर सिंह श्योराण ने यह कहते हुए लौटना अस्वीकार कर दिया कि “साहब! इस भयानक गोली वर्षा में हम दोनों जीवित रह जाएं, तो चाहे आदेश नहीं मानने के लिए आप मेरा कोर्ट मार्शल ही करवा देना…”
कैप्टन अमित भारद्वाज ने त्वरित निर्णय लेते हुए अपने प्लाटून के लगभग 30 सैनिकों के जीवन की रक्षा की। इस मुठभेड़ में कैप्टन अमित भारद्वाज, हवलदार राजवीर सिंह और सिपाही सुरेश कुमार अंतिम श्वास तक संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। 56 दिन तक उनके शव वहीं पहाड़ों में पड़े रहे। जब भारतीय सेना ने उस क्षेत्र पर पुनः अधिकार कर लिया, तब कठिन प्रयासों के पश्चात हिम में दबे उनके शव पाए गए थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil17May
#Kargil4Jat
#KargilRajasthan
#KargilJaipurDistrict
#KargilHaryana
#KargilBhiwaniDistrict
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

