shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र कर्नल वसंथ वेणुगोपाल

——-शौर्यनमन——-
कर्नल वसंथ वेणुगोपाल (आई सी-48714), का जन्म 25 मार्च, 1967 को बेंगलुरू, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री वेणुगोपाल था। उन्हें 10 जून, 1989 को मराठा लाइट इंफैंट्री में कमीशन मिला था।

2007 में कर्नल वेणुगोपाल जम्मू के उड़ी क्षेत्र में आतंक-विरोधी अभियान में तैनात 9 मराठा लाइट इंफैंट्री का नेतृत्व कर रहे थे। 30 जुलाई, 2007 को नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की सूचना मिलने पर कर्नल वेणुगोपाल ने स्वयं सैनिकों की एक टुकड़ी की कमान संभाली और उन्हें रोकने के लिए तेजी से आगे बढ़े। अपनी सैन्य टुकड़ी की सामने से अगुवाई करते हुए वे से आतंकवादियों का मुकाबला करते रहे। 31 जुलाई, 2007 को कर्नल वेणुगोपाल ने सुबह-सुबह आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए आखिरी धावा बोला और आतंकवादी ठिकाने को घेर कर उन पर करीब से हमला बोला और एक को मार गिराया।

इस कार्रवाई में वे स्वयं जख्मी हो गए परन्तु फिर भी वे अपने सैनिकों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे और एक और आतंकवादी को मार गिराया। इसी बीच, एक आतंकवादी ने कर्नल वेणुगोपाल पर गोलियों की बौछार कर दी, किन्तु उन्होंने निर्भीकता के साथ उस आतंकवादी को भी मारकर ढेर कर दिया। जख्मों के कारण बाद में वे वीरगति को प्राप्त हो गए। इसके पहले जून में उनकी यूनिट ने चार आतंकवादियों को मार गिराया था।

कर्नल वसंथ वेणुगोपाल ने आतंकवादियों के विरूद्ध कार्रवाई में अनुकरणीय वीरता और नेतृत्व का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कैप्टन दामोदर काशीनाथ जतार

Chandra kishore

Kamlesh Kumari Yadav कमलेश कुमारी यादव: अशोक चक्र विजेता, भारत की नारी शक्ति

Chandra kishore

अशोक चक्र श्री चमन लाल

Chandra kishore

Leave a Comment