shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र कॉर्पोरल ज्योति प्रकाश निराला

——-शौर्यनमन——-
कॉर्पोरल ज्योति प्रकाश निराला सुपुत्र श्री तेज नारायण निराला, का जन्म 15 नवंबर, 1986 को बिहार के रोहतास जिले के बदलाडीह गाँव में हुआ था। वे 2005 में भारतीय वायु सेना में भर्ती हुए थे।

नवंबर 2017 में कॉर्पोरल ज्योति प्रकाश निराला, भारतीय वायु सेना (सुरक्षा) के विशेष बल ‘गरुड़ यूनिट’ में कमांडो के रूप में तैनात थे। तब ‘गरुड़ यूनिट’ जम्मू एवं कश्मीर में ‘ऑपरेशन रक्षक’ के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ एक अभियान में संलग्न था।

18 नवंबर, 2017 को सुरक्षा बलों को खुफिया विभाग से कश्मीर के बांदीपुरा जिले के चंदरगीर गाँव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर ‘गरुड़ यूनिट’ एवं राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिकों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तब ‘गरुड़ यूनिट’ एक लक्षित घर की तरफ, आगे बढ़ी जहां संदिग्ध आतंकवादी छिपे हुए थे, और उस घर को बहुत नजदीक से घेर लिया। कॉर्पोरल निराला ने असाधारण युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हुए आतंकवादियों के छिपने के स्थान तक पहुंचने का रास्ता बनाया और इस प्रकार आतंकवादियों के निकल भागने की सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया।

इसी बीच मकान में छिपे आतंकवादियों को इस घेराबंदी की सूचना मिल गई और वे ‘गरुड़ यूनिट’ पर गोलीबारी करते हुए और हथगोला फेंकते हुए बाहर की ओर भागने लगे। तब कॉर्पोरल निराला ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तथा अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए अपनी मशीन गन से गोलीबारी करते हुए उनमें से ‘ए’ श्रेणी के दो आतंकवादियों को मार गिराया और दो अन्य को घायल कर दिया। यद्यपि इस हिंसक गोलीबारी में कॉर्पोरल निराला खुद भी घायल हो गए तथापि उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। इस दौरान छह आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में लगी गोलियों के कारण वे स्वयं वीरगति को प्राप्त हुए।

कॉर्पोरल ज्योति प्रकाश निराला ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में असाधारण वीरता एवं शौर्य का प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया।

कॉर्पोरल निराला शांतिकाल में वीरता के लिए ‘अशोक चक्र’ पाने वाले तीसरे वायु सैन्य कर्मी हैं। इससे पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुहास विश्वास (1952) एवं स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा (1984) को यह सम्मान दिया गया था।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक श्री रेमंड फिलिप डेंगदोह

Chandra kishore

अशोक चक्र कैप्टन आर हर्षन

Chandra kishore

अशोक चक्र श्रीमती नीरजा मिश्रा

Chandra kishore

Leave a Comment