——-शौर्यनमन——-
नायब सूबेदार सुज्जन सिंह (जे सी- 216611) का जन्म 30 मार्च, 1953 को गांव कनीना खास, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री मंगत सिंह था। 27 मई, 1971 को वे कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।
सितंबर 1994 में 13 कुमाऊं जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तैनात थी। 26 सितंबर को नायब सूबेदार सुज्जन सिंह जलूराह गांव के निकट के जंगलों से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए एक खोजी दल का नेतृत्व कर रहे थे। लगभग 9 बजे आतंकवादियों के दो ठिकानों का पता लगने के बाद खोजी दल आगे बढ़ा। जब खोजी दल ठिकाने से लगभग 15 मीटर की दूरी पर था तभी आतंकवादियों ने उस पर सघन एवं सटीक गोलीबारी शुरू कर दी। उस समय एक अधिकारी कुछ सिपाहियों को लेकर आतंकियों की तरफ आगे बढ़ा जिससे उनका ध्यान हटाया जा सके।
उस समय सुज्जन सिंह को लगा कि आतंकवादियों की ओर बढ़ते हुए अधिकारी एवं सिपाहियों की जान खतरे में है। उनकी जान बचाने के लिए नायब सूबेदार सुज्जन सिंह ने एक सिपाही को साथ लेकर, गोलियों की बौछार की परवाह न करते हुए, आतंकवादियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। तभी एक गोली उनके पेट में आ लगी। किंतु अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना वे तब तक राइफल से गोली चलाते हुए आगे बढ़ते रहे जब तक गोलियों की एक बौछार उनके हेलमेट को छेदकर सिर को चीरती हुई न निकल गई। इससे तत्काल ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके इस सर्वोच्च बलिदान ने खोजी दल को इतना उत्साहित किया कि उसने सभी आतंकवादियों को मार गिराया तथा उनके हथियारों को भी अपने कब्जे में ले लिया।
उत्कृष्ट वीरता एवं नेतृत्व के लिए नायब सूबेदार सुज्जन सिंह को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित
किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

