shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र हवलदार अमर सिंह

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार अमर सिंह
वीर चक्र
यूनिट – 11 जाट रेजिमेंट
हवलदार अमर सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में 8 अगस्त 1943 को संयुक्त पंजाब में हुआ था। वह वर्तमान हरियाणा के भिवानी जिले की तोशाम तहसील के बाजिना गांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट की 11 बटालियन में सेवारत थे।
26 जून 1972 को, हवलदार अमर सिंह को शत्रु के एक गश्ती दल को रोकने का आदेश दिया गया, जो जम्मू-कश्मीर में हमारे क्षेत्र में एक अग्रिम संरक्षित क्षेत्र के निकट घुसपैठ कर चुका था। घोर बाधाओं के होते हुए भी, उन्होंने गश्ती दल का नेतृत्व किया और जब वह शत्रु के गश्ती दल के 150 गज के भीतर थे, तब उन्होंने एक लाइट मशीन गन और 2 इंच मोर्टार के साथ उन पर आक्रमण किया और तीन शत्रुओं को मार दिया।
शत्रु ने भी उनके गश्ती दल को मीडियम मशीन गन और तोपों के फायर से घेर लिया। हवलदार अमर सिंह ने हमारे क्षेत्र में घुस आए शत्रु को खदेड़ने के पश्चात अत्यंत साहस और शांति के साथ अपने गश्ती दल को वहां से निकाल लिया।
यद्यपि उनके बाएं हाथ और बाएं पैर पर शत्रु की लाइट मशीन गन के फायर से घाव हो गए थे, तो भी अपने घावों पर ध्यान नहीं देते हुए, साहस के साथ गश्त का नेतृत्व करते वह आगे बढ़ते रहे। आगे चलकर ज्ञात हुआ कि उनके हाथ और पैर में छह गोलियां लगी थीं।
इस कार्रवाई में हवलदार अमर सिंह ने उच्च कोटि की वीरता और नेतृत्व का परिचय दिया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह सूबेदार के रूपसेवानिवृत्त हुए थे।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र लांस नायक चांद सिंह

Chandra kishore

वीर चक्र सिपाही गुरमेल सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 28 जून 1999 राइफलमैन अनुसुइया प्रसाद ध्यानी

Chandra kishore

Leave a Comment