shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र लांस नायक गोपाल सिंह

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक गोपाल सिंह
वीर चक्र
यूनिट – 4 कुमाऊं रेजिमेंट
भारत-पाक युद्ध 1947-48
लांस नायक गोपाल सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तराखंड) के पिथौरागढ़ जिले में श्री उदय सिंह के घर में हुआ था। 27 फरवरी 1943 को वह ब्रिटिश-भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रथम कश्मीर युद्ध में वह अपनी बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
27 जुलाई 1948 को, लांस नायक गोपाल सिंह जम्मू-कश्मीर में 4 कुमाऊं बटालियन की ‘डेल्टा कंपनी’ के एक सेक्शन के Bren Group के कमांडर थे और वह एक विशेषता का नियंत्रण कर रहे थे। रात्रि के 3:00 बजे शत्रु ने 3-इंच मोर्टार समर्थित प्रचंड आक्रमण किया, जिसे दो समय खदेड़ दिया गया। जब शत्रु तृतीय आक्रमण करने के लिए संगठित हो रहा था, तो कंपनी ने एक ओर से पलटवार आरंभ करने का निर्णय किया।
आक्रमण से पूर्व, हमारे अपने Booby Traps को हटाना आवश्यक था। लांस नायक गोपाल सिंह को वह Traps हटाने का कार्य सौंपा गया। शत्रु की भीषण फायरिंग से घिरे क्षेत्र मे, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा कर, वह रेंगते हुए आगे बढ़े और शांत साहस के साथ समस्त Booby Traps को हटा दिया।
जैसे ही आक्रमण हुआ, उन्होंने अपने Bren Group को कार्रवाई में लगाया। वह शत्रु Bren Group का विनाश करने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई थे। तत्पश्चात वह पुनः रेंगते हुए आगे बढ़े और अच्छुण रूप से शत्रु की Gun ले आए।
लांस नायक गोपाल सिंह के साहसिक कार्य और अति समर्पण ने प्लाटून के आक्रमण को सुगम कर दिया। उनकी कर्तव्य के प्रति परम निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण थी। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह सूबेदार के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_4Kumaon#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र सिपाही सरदार सिंह

Chandra kishore

वीर चक्र नायक श्यो चंद राम

Chandra kishore

वीर चक्र नायब सूबेदार मदन लाल

Chandra kishore

Leave a Comment