shauryasaga.com
Maha Veer Chakra

महावीर चक्र सूबेदार संसार चंद

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—-
सूबेदार संसार चंद
महावीर चक्र
यूनिट – 8 जेएके एलआई (सियाचिन)
बाना टॉप का संग्राम
ऑपरेशन राजीव (ऑपरेशन मेघदूत)
सूबेदार संसार चंद का जन्म 31 दिसंबर 1949 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बड़ी कामिला गांव में हुआ था। 12 अप्रैल 1967 को वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर लाइट इंफेट्री रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 8 जेएके एलआई बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
जून 1987 में सूबेदार संसार चंद “ऑपरेशन राजीव” में सियाचिन ग्लेशियर पर अमर और सोनम दो भारतीय चौकियों के मध्य 21000 फीट की ऊंचाई पर शत्रु के आधिपत्य के ‘लेफ्ट शोल्डर’ नामक चोटी पर पुनः अधिकार करने के एक कार्य बल के सदस्य थे। उनके कार्य में ग्लेशियर फैलाव पर 3 किलोमीटर की दूरी तक चलना और लगभग 1200 फीट ऊंची बर्फ की खड़ी भीत पर चढ़ना था।
25/26 जून 1987 को, घोर विपरीत परिस्थितियों में भी सूबेदार संसार चंद चोटी पर पहुंचे और अनुकरणीय साहस और दृढ़ संकल्प के साथ इस आक्रमण में अपने सेक्शन का नेतृत्व करते हुए शत्रु सैनिकों की दो बाहरी खाइयों पर अधिकार कर लिया। इस भयानक प्रक्रिया में, उनके सेक्शन के दो सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए और एक सैनिक घायल हो गया। उन्होंने अपने सेक्शन को पुनर्गठित किया और अडिग साहस और निष्ठा के साथ अपने अधिकृत किए गए स्थान पर डटे रहे, जिससे पूरी चोटी पर अधिकार करना संभव हुआ।
इस संपूर्ण ऑपरेशन में, सूबेदार संसार चंद ने भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में अपने जीवन के प्रति गंभीर संकट में भी शत्रु सैनिकों के समक्ष उत्कृष्ट साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्हें “महावीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह ऑनरेरी कैप्टन के रूप में सक्रिय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।
#OpMeghdoot
#OpMeghdoot1987
#OpRajeev1987
#OpMeghdoot8JAKLI#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

Major Vijay Ratan Chaudhry शौर्य गाथा: मेजर विजय रतन चौधरी – महावीर चक्र (मरणोपरांत)

shauryaadmin

महावीर चक्र मेजर (ले. जनरल) रंजीत सिंह दयाल

Chandra kishore

Sepoy Pandurang Salunke सिपाही पांडुरंग साळुंखे: महावीर चक्र विजेता का अमर बलिदान

shauryaadmin

Leave a Comment