shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र लांस नायक सतनाम सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक सतनाम सिंह
3385814
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 14 सिख रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
लांस नायक सतनाम सिंह का जन्म सरदार मेजर सिंह एवं श्रीमती जागीर कौर के परिवार में हुआ था। वह पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी थे और भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की 14 बटालियन में सेवारत थे।‌ वर्ष 1995 में वह विद्रोह विरोधी अभियानों में नागालैंड में तैनात थे।
16 अगस्त 1995 को लांस नायक सतनाम सिंह, नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के शिजिमी गांव में मोकोकचुंग-जुन्हीबोटो रोड पर पहरा दे रहे दल के अग्रणी स्काउट थे। अति सतर्क रहते हुए, उन्होंने 15-20 उग्रवादियों को देखा, जिन्होंने पूर्ण नियोजित घात लगाकर आक्रमण (AMBUSH) किया। लांस नायक सिंह द्वारा चुनौती दिए जाने पर, उन्होंने भारी स्वचालित फायरिंग आरंभ कर दी।
भीषण मुठभेड़ में लांस नायक सतनाम सिंह पेट के निचले भाग और जांघों पर गंभीर आघात लग गए, तो भी उन्होंने धैर्य रखा और गंभीर स्थिति में उदात्त साहस और वीरता का प्रदर्शन किया। अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए वह उग्रवादियों पर फायरिंग करते रहे और उनके घात दल के कमांडर को मार दिया।
लांस नायक सतनाम सिंह ने बलिदान से पूर्व अदम्य भावना का प्रदर्शन किया और उग्रवादियों को घात स्थल छोड़कर भागने पर विवश कर दिया। उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1995#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र हवलदार मधुसूदन नारायण सुर्वे

Chandra kishore

शौर्य चक्र सिपाही जे वीरभद्रुडू

Chandra kishore

शौर्य चक्र हवलदार काशीराय बम्मनल्ली

Chandra kishore

Leave a Comment