shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र नायब सूबेदार मदन लाल

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायब सूबेदार मदन लाल
JC-175319W
09-10-1948 – 16-08-1988
वीर चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती मूली देवी
यूनिट – 1 पैराशूट रेजिमेंट (SF)
ऑपरेशन पवन
नायब सूबेदार मदन लाल का जन्म 9 अक्टूबर 1948 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के बांसियाल गांव में पुरी की ढाणी में, श्री भजन राम के घर में हुआ था। 13 अप्रैल 1967 को वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1 पैरा बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न स्थानों पर और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे। वर्ष 1987-88 में उनकी बटालियन को भारतीय शांति सेना के एक भाग के रूप में ‘ऑपरेशन पवन’ में श्रीलंका में तैनात किया गया था।
16 अगस्त 1988 को, नायब सूबेदार मदन लाल श्रीलंका के आलमपिल जंगल में SEARCH & DESTROY ऑपरेशन चलाने के लिए तैनात कमांडो टुकड़ी के सदस्य थे। वह अपनी टुकड़ी के पार्श्व भाग को आगे ला रहे थे, उसी समय दूर कुछ ध्वनियां सुनाई पड़ी। टीम कमांडर ने नायब सूबेदार मदन लाल को 10 अन्य रैंकों के सैनिकों के साथ गश्त पर जाकर उस कोलाहल की जांच करने का आदेश दिया। नायब सूबेदार मदन लाल सक्रिय हुए और दांई ओर 150 मीटर जाने पर आकस्मिक उन्होंने उग्रवादियों का एक हरा तंबू देखा।
तंबू के भीतर गतिविधियों को देख, वह शीघ्रता से रेंगते हुए उस तंबू तक गए और साथ ही साथ उन्होंने अपने गश्ती दल को प्रसारित होने का आदेश दिया और इसके पश्चात उन्होंने अपनी एके -47 से दो बार तंबू पर अंधाधुंध फायर किए। जब नायब सूबेदार मदन लाल अपनी एके-47 की मैगजीन परिवर्तित करने की प्रक्रिया में थे, उसी समय उन पर दो खाइयों से एक साथ गोलियां चलाई गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होते हुए भी, उन्होंने मैगजीन परिवर्तित कर एक खाई पर फायर किए और एक उग्रवादी को मार दिया। अंततः अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
नायब सूबेदार मदन लाल एक वीर सैनिक और प्रतिबद्ध जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) थे। इस ऑपरेशन में उन्होंने 3 उग्रवादियों को मारने और 6/7 अन्य उग्रवादियों को घायल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन की। नायब सूबेदार मदन लाल को उनके अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता के लिए मरणोपरांत “वीर चक्र” सम्मान दिया गया।
#OpPawan1Para#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र कैप्टन वेंकटपति रंगास्वामी

Chandra kishore

वीर चक्र नायब सूबेदार नुदुराम सोरेन

Chandra kishore

वीर चक्र हवलदार जोगिंदर सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment