—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार तिलक राज
16-06-1957 – 07-05-1992
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 6 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
हवलदार तिलक राज का जन्म 16 जून 1957 को हुआ था। वह जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के अरनिया कस्बे के निवासी थे। 6 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स बटालियन की ‘अल्फा’ कंपनी के हवलदार तिलक राज, जम्मू-कश्मीर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर डालुनंगों में हैवी मशीन गन (HMG) टुकड़ी के कमांडर थे।
7 मई 1992 को, सांय के लगभग 6:50 बजे, पाकिस्तानियों ने उनकी कंपनी पर एयर डिफेंस गन, रॉकेट प्रोपेल्ड गन, हैवी मशीन गन और ब्राउनिंग मशीन गन से तीव्र और सटीक फायरिंग की। पाकिस्तानियों ने भारतीय मीडियम मशीन गन बंकर पर रॉकेट लॉंचर दागे, जिससे बंकर का एक कोना ढह गया।
हवलदार तिलक राज ने अनुभव किया कि रॉकेट के आगामी प्रहार से बंकर पूर्ण रूप से नष्ट हो जाएगा और बंकर के भीतर चालक दल की क्षति होगी। उन्होंने समय नष्ट नहीं करते हुए अपनी गन की LOOPHOLE खोल दी और प्रभावी ढंग से पाकिस्तानी रॉकेट लांचर को घेरना आरंभ किया। हवलदार तिलक राज की फायरिंग को देखकर पाकिस्तानियों ने उनके बंकर पर फायरिंग आरंभ कर दी।
पाकिस्तानी सैनिकों की गोलियों से अविचलित और अपनी जीवन सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए हवलदार तिलक राज पाकिस्तानियों को घेरते रहे और उन्हें राकेट लाँचर फायर रोकने करने पर विवश कर दिया। भयानक गोली वर्षा में उनकी बाईं आंख में गोली लग गई। गंभीर घाव और अत्यधिक रक्त बहते हुए भी, वह अंतिम श्वास तक अपनी हैवी मशीन गन से शत्रु पर प्रभावी फायर करते रहे।
उनके वीरतापूर्ण कार्य ने पाकिस्तानियों को फायरिंग रोकने करने पर विवश कर दिया। हवलदार तिलक राज ने अपने प्राणों की आहुति देकर हैवी मशीन गन बंकर में न केवल अपने तीन साथियों के जीवन की रक्षा की, अपितु रक्षण कार्यों, शस्त्रों और उपकरणों को भी नष्ट होने से रोका।
हवलदार तिलक राज ने मृत्यु से पूर्व शत्रु के समक्ष असाधारण साहस और वीरता का परिचय दिया। 26 जनवरी 1993 को उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” सम्मान दिया गय।
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

