shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र हवलदार बुल्ला राम

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार बुल्ला राम
शौर्य चक्र
यूनिट – 7 कुमाऊं रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
29 मई 2007 को 7 कुमाऊं बटालियन के हवलदार बुल्ला राम जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घातक टुकड़ी की कमान नियंत्रण कर रहे थे।
रात्रि के 9:30 बजे अत्याधुनिक स्वचालित शस्त्रों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने मेंढर में घुसपैठ करने के उद्देश्य से नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों को घेर लिया।
हवलदार बुल्ला राम ने आतंकवादियों का मार्ग बाधित करने के लिए त्वरित अवरोध में सैनिक तैनात किए। भयानक फायरिंग वह आगे बढ़े और अपनी ओर भागते आ रहे तीन आतंकवादियों से संघर्ष किया।
अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्ण उपेक्षा करते हुए उन्होंने तीन मीटर के अति निकट के अंतर से प्रथम आतंकवादी को मार दिया।
तत्क्षण, द्वितीय आतंकवादी को भी उन्होंने निकट से मार दिया और अपनी मैगजीन की गोलियां समाप्त होने से पूर्व ही तृतीय आतंकवादी को भी घायल कर दिया। तत्पश्चात, अवरोध में तैनात सैनिकों ने तृतीय आतंकवादी को भी मार दिया।
हवलदार बुल्ला राम ने आतंकवादियों से संघर्ष करते हुए अनुकरणीय नेतृत्व, प्रचंड साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2007

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र हवलदार घनश्याम

Chandra kishore

शौर्य चक्र लेफ्टिनेंट कमांडर फिरदौस दरबशाह मोगल

Chandra kishore

शौर्य चक्र राइफलमैन अब्दुल हमीद चारा

Chandra kishore

Leave a Comment