shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 29 मई 1999 हवलदार सुरेंद्र सिंह लवाणा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार सुरेंद्र सिंह लवाणा
04- 01-1961 – 29-05-1999
वीरांगना – श्रीमती गुरमीत कौर
यूनिट – 8 सिख रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार सुरेंद्र सिंह का जन्म 4 जनवरी 1961 को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील के हरीपुर गांव में सरदार उलागर सिंह के घर में हुआ था। 18 अगस्त 1988 को वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 8 सिख बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों को निष्कासित करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन विजय में उन्हें द्रास सेक्टर में तैनात किया गया था। दस दिनों में 8 सिख बटालियन के पाकिस्तानी घुसपैठियों से तीन संघर्ष हुए।
29 मई 1999 को, हजारों फीट ऊंची हिमाच्छादित पहाड़ियों पर, तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए शत्रु से अति विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए हवलदार सुरेन्द्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil29May
#Kargil8Sikh
#KargilUP
#KargilPilibhitDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999 मेजर गौतम शशिकुमार खोत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 कर्नल ललित राय

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 6 जुलाई 1999 लांस नायक दशरथ कुमार यादव

Chandra kishore

Leave a Comment