shauryasaga.com
Kargil storyParam Veer Chakra

परमवीर चक्र लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे

——-जन्मदिवस-शौर्यनमन——-
लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे (आई सी-56959 डब्ल्यू) का जन्म 25 जून 1975 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री गोपी चंद पांडे था। 7 जून, 1997 को उन्हें 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला था। 1/11 गोरखा राइफल्स सियाचिन क्षेत्र में अपनी सेवा अवधि पूरी करने के बाद ऑपरेशन विजय के दौरान कारगिल सेक्टर में तैनात हुई। बटालियन बटालिक सेक्टर में वीरता से लड़ी और 11 जून, 1999 को उसने जुबार टॉप (पहाड़ी) पर फिर से कब्ज़ा कर लिया था। लेफ्टिनेंट पांडे ने इन संक्रियाओं में वीरता के साथ अपने सैनिकों का नेतृत्व किया।
2-3 जुलाई की रात को 1/11 गोरखा राइफल्स की बी कंपनी को खालुबार पर कब्जा करने का काम सौंपा गया। नं 5 प्लाटून जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट पांडे कर रहे थे, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे आगे बढ़े। जैसे ही प्लाटून लक्ष्य के करीब पहुंची वह आस-पास की पहाड़ियों तथा बंकरों से शत्रु की सघन गोलीबारी की चपेट में आ गई। लेफ्टिनेंट पांडे को इन बंकरों को सुबह होने से पहले ही निष्क्रिय करने का दायित्व सौंपा गया था। शत्रु की भारी गोलीबारी के बीच से वे अपनी प्लाटून को एक उपयुक्त ठिकाने पर ले गये। उन्होंने एक सेक्शन को दाहिनी ओर से बंकरों को नष्ट करने के लिए भेजा और स्वयं बाईं ओर से बंकरों को नष्ट करने के लिए आगे बढ़े।

निर्भयता से शत्रुओं के पहले ठिकाने पर धावा बोलकर उन्होंने दो शत्रुओं को मार गिराया तथा दूसरे ठिकाने को भी नष्ट कर दो अन्य शत्रुओं को मार डाला। तीसरे ठिकाने को नष्ट करते समय उनका कंधा तथा पैर जख्मी हो गए। परन्तु जख्मों की परवाह न करते हुए उन्होंने चौथे ठिकाने पर भी धावे का नेतृत्व किया और एक ग्रेनेड से उसे भी नष्ट कर दिया। इसी बीच माथे पर मीडियम मशीनगन के घातक विस्फोट से घायल होकर वे वीरगति को प्राप्त हुए।

लेफ्टिनेंट पांडे के इस प्रयास से उनके सैनिकों को खालुबार पर कब्ज़ा करने के लिए एक अनुकूल ठिकाना मिल गया। लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे ने भारतीय सेना की उच्चतम परम्पराओं के अनुरूप असाधारण वीरता और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मरणोपरांत उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 20 जून 1999 लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश कुमार जोशी

Chandra kishore

काकसर का युद्ध कारगिल युद्ध 17 मई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 11 जुलाई 1999

Chandra kishore

Leave a Comment