—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायब सूबेदार नागेश्वर महतो
JC753357K
1961 – 13-06-1999
वीरांगना – श्रीमती संध्या देवी
यूनिट – 108 मीडियम रेजिमेंट/EME
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायब सूबेदार नागेश्वर महतो का जन्म वर्ष 1961 में बिहार (वर्तमान झारखंड) के रांची जिले के पिठोरिया गांव में हुआ था। 29 अक्टूबर 1980 को वह भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजिनियर्स में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। वर्ष 1999 तक उन्होंने सेना में लगभग 19 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर लिया था और वह नायब सूबेदार के पद पर पदौन्नत हो चुके थे।
“ऑपरेशन विजय” में नायब सूबेदार नागेश्वर महतो TECHNICAL STAFF के रूप में 108 मीडियम रेजिमेंट के साथ संलग्न थे। उन्हें कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर रही बोफोर्स तोपों के रखरखाव का उत्तरदायित्व दिया गया था। बोफोर्स तोपें निरंतर गोले दाग रहीं थी। भयानक गोला वृष्टि में नायब सूबेदार महतो इन तोपों की यांत्रिक समस्याओं को सुधार रहे थे।
13 जून 1999 को शत्रु की गोला वृष्टि में भी नायब सूबेदार महतो एक बोफोर्स तोप को सुधार रहे थे। आकस्मिक एक गोला नायब सूबेदार महतो की स्थिति के अति निकट आकर गिरा। उस भयानक विस्फोट में प्राणघातक रूप से छर्रे (SPLINTERS) लगने से नायब सूबेदार महतो वीरगति को प्राप्त हो गए।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil13June
#KargilEME
#KargilJharkhand
#KargilRanchiDistrict
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

