—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
नायक शत्रुघ्न सिंह
वीर चक्र
यूनिट – 1 बिहार रेजिमेंट
पॉइंट 4268 का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक शत्रुघ्न सिंह मूल रूप से बिहार के बलिया जिले के दुधौला गांव के निवासी हैं। मई 1999 में शत्रुघ्न सिंह लेह में तैनात थे। 17 मई 1999 को वह अवकाश पर घर जा रहे थे। अभी वह श्रीनगर ही पहुंचे थे कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि उनकी बटालियन युद्ध में कारगिल जा रही है। शत्रुघ्न सिंह ने युद्ध में जाने के लिए अपना अवकाश निरस्त करवा दिया। 21 मई को कारगिल के बटालिक सेक्टर में पॉइंट 4268 पर आक्रमण की योजना निर्मित की गई।
28 मई 1999 की रात्रि को, उनकी टुकड़ी ने कूच किया। 29 मई 1999 की भोर में भीषण संघर्ष में मेजर सरवनन सहित चार सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हुए नायक शत्रुघ्न सिंह रेंगते हुए दो सैनिकों के शव सुरक्षित स्थान पर ले आए। इस मध्य उनके दाएं पैर में तीन गोलियां लग गाई और वह एक स्थान पर अटक गए। वह अपने घायल साथियों की सुरक्षित निकासी के लिए निरंतर कवरिंग फायर देते रहे।
उन्होंने समक्ष से निरंतर फायरिंग कर रहे दो पाकिस्तानियों को अपने सटीक फायर से मार दिया। पैर में गोलियां लगने से वह चल नहीं पा रहे थे। 11 दिन तक भोजन-जल नहीं लेते हुए , वह शत्रु चौकी के 100 मीटर निकट ही छिपे रहे। तत्पश्चात आड़ लेते हुए और तीन किलोमीटर तक रेंगते हुए, अपनी लाइट मशीन गन और गोला-बारूद के साथ जिन पाकिस्तानी सैनिकों को उन्होंने मारा था, उनके आलेख (DOCUMENTS) ले कर वह सुरक्षित अपने आधार शिविर पर पहुंचे। उन्हें उपचार के लिए त्वरित हेलिकॉप्टर से चिकित्सालय पहुंचाया गया।
नायक शत्रुघ्न सिंह को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए नायक से सूबेदार के पद पर प्रोन्नत किया गया। उनकी विशिष्ट वीरता, धैर्य एवं दृढ़ता के लिए महामहिम राष्ट्रपति के. आर. नारायणन द्वारा उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#Kargil29May
#Kargil1Bihar
#KargilBihar
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

