shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 30 जून 1999

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक शिव सिंह बिष्ट
4066198H
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सुनिता
लांस नायक देवेंद्र प्रसाद बडोला
4070288F
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती नंदी देवी
लांस नायक मदन सिंह
4069265N
वीरांगना – श्रीमती मखी देवी
लांस नायक दिनेश दत्त बहुगुणा
4070706L
वीरांगना – श्रीमती सुधा देवी
राइफलमैन बीरेंद्र लाल
4074882A
वीरांगना – श्रीमती पार्वती देवी
राइफलमैन विजय सिंह
4075505W
19-01-1975 – 30-06-1999
राइफलमैन जयदीप सिंह भंडारी
4076192P
15-01-1978 – 30-06-1999
राइफलमैन सतीश चंद्र सती
4078647Y
05-04-1976 – 30-06-1999
राइफलमैन भगवान सिंह बिष्ट
4361169H
25-01-1972 – 30-06-1999
वीरांगाना – श्रीमती सुंदरी देवी
राइफलमैन अमित सिंह नेगी
4075028A
यूनिट – 17 गढ़वाल राइफल्स
ब्लैक रॉक का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————–
नायक शिव सिंह बिष्ट उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की देवप्रयाग तहसील के कीर्तिनगर ब्लॉक के भ्यु पानी गांव निवासी थे और भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 17 बटालियन में सेवारत थे।
—————————————————————————–
लांस नायक देवेंद्र प्रसाद उत्तराखंड के देहरादून जिले के बल्लूपुर के सुंदर विहार के निवासी थे। वर्ष 1999 में वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 17 वीं बटालियन में लांस नायक के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
—————————————————————————–
लांस नायक मदन सिंह उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला ब्लॉक के मियांवाला गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 17 बटालियन में सेवारत थे।
—————————————————————————–
लांस नायक दिनेश दत्त उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के खमेडा पनियारखाल के निवासी थे।
—————————————————————————–
राइफलमैन बीरेंद्र लाल उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के एकेश्वर ब्लॉक के कठुली गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट की 17 बटालियन में सेवारत थे।
—————————————————————————–
राइफलमैन विजय सिंह भंडारी का जन्म 19 जनवरी 1975 को हुआ था। वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अंबीवाला श्यामपुर के निवासी थे। कारगिल युद्ध आरंभ हुआ, तब उनका विवाह हुए मात्र दस दिन हुए थे। तभी, उनका अवकाश निरस्त कर उन्हें बटालियन में पहुंचने का आदेश दिया गया। अपनी बटालियन में पहुंचने के पश्चात उन्होंने अंतिम समय घर पर फोन कर कारगिल युद्ध में जाने की सूचना दी थी।
—————————————————————————–
राइफलमैन जयदीप सिंह का जन्म 15 जनवरी 1978 को उत्तरप्रदेश (अब उत्तराखंड) के देहरादून जिले की देहरादून तहसील के नेहरूग्राम में श्री बचन सिंह भंडारी के घर में हुआ था। माध्यमिक तक शिक्षा प्राप्त कर वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 गढ़वाल बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। जयदीप सिंह ने निशानेबाजी और बॉक्सिंग में अनेक पदक जीते थे।
—————————————————————————–
राइफलमैन सतीश चंद्र का जन्म 5 अप्रैल 1976 को उत्तराखंड के चमौली जिले के नारायण बगड़ ब्लॉक के सिमली गांव में श्री महेशानंद सती के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 गढ़वाल बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त गया था।
—————————————————————————–
राइफलमैन भगवान सिंह का जन्म 25 जनवरी 1972 को उत्तरप्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) के रुद्रप्रयाग जिले के ‘क्यूंजा’ गांव में श्री थपेड़ सिंह बिष्ट एवं श्रीमती वचनदेई देवी के परिवार में हुआ था। 12 वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह भारतीय सेना की 12 असम रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। कुछ समय पश्चात वह 17 गढ़वाल राइफल्स बटालियन में स्थानांतरित हो गए थे।
—————————————————————————–
राइफलमैन अमित सिंह नेगी का जन्म उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर ब्लॉक के कुंडेश्वरी गांव मे श्री जीत सिंह नेगी एवं श्रीमती सीता देवी के परिवार में हुआ था। अल्पायु में ही इनके मातापिता का निधन हो जाने से इन पर परिवार का दायित्व आ गया था। वह फुटबॉल के उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। खेल कोटे से ही वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 गढ़वाल बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अमित सिंह अभी अपनी एक बहन का विवाह ही कर पाए थे कि कारगिल युद्ध आरंभ हो गया था।
—————————————————————————–
“ऑपरेशन विजय” में 29/30 जून 1999 की रात्रि में, 17 गढ़वाल राइफल्स बटालियन की एक टुकड़ी को कैप्टन जिंटू गोगोई के नेतृत्व में नियंत्रण रेखा के निकट बटालिक उप सेक्टर में जुबेर हिल क्षेत्र समूह के ब्लैक रॉक पहाड़ों से शत्रु को निष्कासित करने का कार्य दिया गया। लांस नायक देवेंद्र प्रसाद, लांस नायक मदन सिंह, लांस नायक दिनेश दत्त, राइफलमैन बीरेंद्र लाल, राइफलमैन विजय सिंह, राइफलमैन जयदीप सिंह, राइफलमैन सतीश चंद्र, राइफलमैन भगवान सिंह और राइफलमैन अमित सिंह भी इस आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे।
ब्लैक रॉक के संग्राम में, हजारों फीट ऊंचे हिमाच्छादित पहाड़ों पर तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए हुए शत्रु से अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए 30 जून 1999 को लांस नायक देवेंद्र प्रसाद, लांस नायक मदन सिंह, लांस नायक दिनेश दत्त, राइफलमैन बीरेंद्र लाल, राइफलमैन विजय सिंह, राइफलमैन जयदीप सिंह, राइफलमैन सतीश चंद्र, राइफलमैन भगवान सिंह और राइफलमैन अमित सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil30June
#Kargil17GarhwalRifles
#KargilUttrakhand
#KargilDehradunDistrict
#KargilTehriGarhwalDistrict
#KargilPauriGarhwalDistrict
#KargilChamoliDistrict
#KargilRudraprayagDistrict
#KargilUdhamSinghNagarDistrict
#KargilUdhamSinghNagarDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 10 जून 1999 हवलदार करतार सिंह

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 सिपाही भरत सिंह रावत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 ग्रेनेडियर मुनीष कुमार यादव

Chandra kishore

Leave a Comment