shauryasaga.com
Sena Medal

सेना मेडल सिपाही भंवर सिंह इंदा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही भंवर सिंह इंदा
2996629
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती इंद्र कंवर
यूनिट – 27 राजपूत रेजिमेंट
ऑपरेशन मेघदूत
सिपाही भंवर सिंह राजस्थान के जोधपुर जिले की शेरगढ़ तहसील के बालेसर दुर्गावता गांव के निवासी थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 27 राजपूत बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1999 में जब कारगिल युद्ध आरंभ हुआ, उस समय उनका विवाह होना था। सिपाही भंवर सिंह विवाह का अवकाश लेकर घर आए हुए थे। विवाह के मात्र 15 दिन पश्चात ही उन्हें अपनी बटालियन में पहुंचने के आदेश प्राप्त हुए और वे घर से प्रस्थान कर गए।
उनकी बटालियन को “ऑपरेशन मेघदूत” के अंतर्गत सियाचिन ग्लेशियर में नुब्रा घाटी में तैनात किया गया था। सिपाही भंवर सिंह और सियाचिन क्षेत्र में तैनात सैनिक भी कारगिल युद्ध से जुड़ गए।
27/28 जून 1999 की रात्रि को, 27 राजपूत बटालियन के एक दल को सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में एक ऊंची और प्रभावी शत्रु स्थिति पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया। सिपाही भंवर सिंह भी उस आक्रमण दल के सदस्य थे। इस कार्रवाई में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और वीरता से युद्ध करते हुए 30 जून 1999 को सिपाही भंवर सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।
#OpMeghdoot
#OpMeghdoot1999
#OpMeghdoot27Rajput#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 नायक समुंद्र सिंह हुड्डा

Chandra kishore

सेना मेडल हवलदार राजेंद्र सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 मेजर अजय सिंह जसरोटिया

Chandra kishore

Leave a Comment