shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 11 जुलाई 1999 नायक कृष्ण बहादुर थापा,नायक अशोक कुमार वाल्मीकि

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक कृष्ण बहादुर थापा
5245272L
24-06-1964 – 11-07-1999
वीरांगना – श्रीमती मीरा थापा
नायक अशोक कुमार वाल्मीकि
5244668H
यूनिट – 4/3 गोरखा राइफल्स
बटालिक का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————–
नायक कृष्ण बहादुर थापा का जन्म 24 जून 1964 को उत्तरप्रदेश अब उत्तराखंड के देहरादून जिले के सेलाकुई कस्बे में श्री मोहन सिंह थापा के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की 3 गोरखा राइफल्स रेजीमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 3 गोरखा राइफल्स की 4 बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
—————————————————————————–
नायक अशोक कुमार का जन्म उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर ब्लॉक के फीना गांव में, श्री लक्ष्मण सिंह वाल्मीकि एवं श्रीमती ओमवती देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की 3 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 4 बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
—————————————————————————–
कारगिल युद्ध के समय नायक कृष्ण बहादुर थापा और नायक अशोक कुमार अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे।
“ऑपरेशन विजय” में, हजारों फीट ऊंचे, हिमाच्छादित, कठिन चढ़ाई की लंबवत पहाड़ियों के, शत्रु के तोपखाने व स्वचालित शस्त्रों की गोलाबारी में घिरे बटालिक सेक्टर के संग्राम में, 11 जुलाई 1999 को अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए नायक कृष्ण बहादुर थापा और नायक अशोक कुमार वीरगति को प्राप्त हुए थे।
फीना गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम नायक अशोक कुमार के नाम पर किया गया है। इनकी स्मृति में गांव में बेलबाबा चौराहे पर एक पार्क का निर्माण किया गया है, जिसमें उनकी प्रतिमा स्थापित है। फीना गांव से चांदपुर को जोड़ने वाली सड़क का नाम ‘कारगिल हुतात्मा अशोक कुमार मार्ग’ किया गया है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil11July
#Kargil4_3GorkhaRifles
#KargilUttrakhand
#KargilDehradunDistrict
#KargilUP
#KargilBijnorDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 12 जुलाई 1999 सिपाही गुरमेल सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 सिपाही भरत सिंह रावत

Chandra kishore

नायब रिसालदार लायक सिंह भदौरिया

Chandra kishore

Leave a Comment