—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार मनीराम महला
3174999X
01-01-1963- 03-07-1999
वीरांगना – श्रीमती मुन्नी देवी
यूनिट – 523 इंटेलिजेंस यूनिट
टाईगर हिल का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार मनीराम का जन्म 1 जनवरी 1963 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के सीथल गांव में श्री रामधन महला एवं श्रीमती चावली देवी के परिवार में हुआ था। 14 सिंतबर 1981 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 5 जाट बटालियन में नियुक्त किया गया था। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए, वर्ष 1984 में उनका चयन आर्मी इंटेलिजेंस कॉर्प्स में हो गया। उन्हें 523 इंटेलिजेंस एंड फील्ड सर्विलांस यूनिट में नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में 3 जुलाई 1999 को द्रास सेक्टर की मश्कोह घाटी में हजारों फीट ऊंची, हिमाच्छादित, उबड़खाबड़ व कठिन चढ़ाई की टाईगर हिल के संघर्ष में तोपों से सुसज्जित सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए हुए शत्रु की प्रचंड फायरिंग व अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ निश्चय, अदम्य साहस एवं वीरता से अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए हवलदार मनीराम वीरगति को प्राप्त हुए थे।
वह ऑपरेशन विजय में इंटेलिजेंस कॉर्प्स के यह एकमात्र बलिदानी थे। सीथल गांव में इनका स्मारक निर्मित किया गया है। वहां इनकी प्रतिमा स्थापित है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil3July
#Kargil523IFSU
#KargilRajasthan
#KargilJhunjhunuDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

