shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 25 जुलाई 1999 पॉइंट 5363 का संग्राम

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक अमर बहादुर सिंह
2682610A
06-08-1969 – 25-07-1999
वीरांगना – श्रीमती मिथिलेश देवी
ग्रेनेडियर गनपत सिंह ढाका
2685959
वीरांगना – श्रीमती मंजू देवी
ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह डढवाल
2690357Y
15-01-1977 – 25-07-1999
ग्रेनेडियर योगिंदर सिंह
2690281K
14-02-1976 – 25-07-1999
यूनिट – 16 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
पॉइंट 5363 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————–
लांस नायक अमर बहादुर सिंह का जन्म 6 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की बीघापुर तहसील के बजौरा गांव में, श्री मनमोहन सिंह एवं श्रीमती रामप्यारी देवी के घर में हुआ था। इनके घर की आर्थिक स्थिति क्षीण थी व खेती की भूमि भी अधिक नहीं थी। अमर बहादुर सिंह गांव में हल चलाने के साथ मल्लयुद्ध भी करते थे। 1 मार्च 1988 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
—————————————————————————–
ग्रेनेडियर गनपत सिंह ढाका का जन्म राजस्थान के सीकर जिले के सिहोट छोटी गांव में, पूर्व सैनिक श्री रतन लाल ढाका एवं श्रीमती देबू देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 30 जुलाई 1993 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
—————————————————————————–
ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह का जन्म 15 जनवरी 1977 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लॉअर सुन्हेत के चुधरेहड़ गांव में श्री हुकमसिंह डढवाल एवं श्रीमती ईश्वरी देवी के परिवार में हुआ था। 28 अक्टूबर 1996 को जबलपुर से वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के 9 माह पश्चात ही उन्हें कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात किया गया था।
—————————————————————————–
ग्रेनेडियर योगिंदर सिंह का जन्म 14 फरवरी 1976 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी तहसील के अंब गांव में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
—————————————————————————–
कारगिल युद्ध के समय लांस नायक अमर बहादुर सिंह, ग्रेनेडियर गनपत सिंह, ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह व ग्रेनेडियर योगिंदर सिंह अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे।
“ऑपरेशन विजय” में 24 जुलाई 1999 को, 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन को नियंत्रण रेखा के निकट पॉइंट 5363 पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया था। लांस नायक अमर बहादुर सिंह, ग्रेनेडियर गनपत सिंह, ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह व ग्रेनेडियर योगिंदर सिंह भी इस आक्रमण में भाग ले रहे थे।
चढ़ाई आरंभ करते ही शत्रु पोस्ट छोड़कर भाग गए। 25 जुलाई 1999 की प्रातः लगभग 250 की संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों और कमांडो ने प्रचंड पलटवार किया। उस भीषण संघर्ष में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए लांस नायक अमर बहादुर सिंह, ग्रेनेडियर गनपत सिंह, ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह व ग्रेनेडियर योगिंदर सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
—————————————————————————–
लांस नायक अमर बहादुर सिंह के चार पुत्रियां थी व उनके परिवार में, पांचवीं संतान का आगमन होने को था। वीरगति से कुछ दिन पूर्व उन्होंने घर पर फोन कर कहा कि अब युद्ध समाप्ति की ओर है। आने वाली संतान का जन्म समारोह मिलकर मनाएंगे। उनकी वीरगति के 15 दिन पश्चात उनके पुत्र का जन्म हुआ था। वह अपने पुत्र का मुंह नहीं देख पाए थे।
कारगिल युद्ध में ही आर्टिलरी रेजिमेंट में, तैनात उनके छोटे भाई रामचंद्र सिंह उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे थे। गांव में इनका स्मारक बना हुआ है‌। वीरांगना को भारत सरकार द्वारा गैस एजेंसी आवंटित की गई। जिसे उनके पुत्र अजय सिंह संचालित करते हैं।
#KargilKangraDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जून 1999 हवलदार लक्ष्मण सिंह बाल्याण

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 20 जून 1999 लांस नायक वीर सिंह, राइफलमैन अशोक कुमार जोगी

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 26 मई 1999

Chandra kishore

Leave a Comment