shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 25 जुलाई 1999 नायक हनुमान सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक हनुमान सिंह
13621841N
26-03-1978 – 25-07-1999
यूनिट – 5 पैराशूट रेजिमेंट
बटालिक का युद्ध
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक हनुमान सिंह का जन्म 26 मार्च 1978 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना खास तहसील के कोटिया गांव में पूर्व सैनिक श्री उद्यमी राम के घर में हुआ था। दसवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वर्ष 1997 में, अपने गांव के जनों के साथ, वह बेंगलुरू में आयोजित भर्ती में गए थे। 24 जनवरी 1997 को उनका पैराशूट रेजिमेंटल सेंटर बेंगलुरू में चयन हो गया था। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 5 पैरा बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति के पश्चात घर आने पर 20 जनवरी 1999 को उनका विवाह हुआ था।
“ऑपरेशन विजय” में, 22/23 जुलाई 1999 की रात्रि को, 5 पैरा बटालियन की एक टुकड़ी को, बटालिक सेक्टर में, नियंत्रण रेखा पर हजारों फीट ऊंची, हिमाच्छादित, उबड़खाबड़ व कठिन चढ़ाई की तोपों, स्वचालित शस्त्रों व सुदृढ़ बंकरों से सुसज्जित AREA CONICAL पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया था। नायक हनुमान सिंह भी इस आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे।
अत्यंत कठिन और विश्वासघाती चढ़ाई के पश्चात यह टुकड़ी लक्ष्य के निकट पहुंच गई। भीषण संघर्ष के पश्चात AREA CONICAL पर अधिकार कर लिया गया। इसके पश्चात, शत्रु के दो पलटवार हुए। जिनमें, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए 25 जुलाई 1999 को तोप का गोला गिरने से अनेक छर्रे लगने से नायक हनुमान सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
हरियाणा सरकार द्वारा उनके सम्मान में, गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। गांव में नायक हनुमान सिंह की प्रतिमा बनाई गई है। ग्रामीण उनके नाम पर प्रतिवर्ष पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाते हैं।
#KargilMahendragarhDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जून 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 राइफलमैन आशीष कुमार महला

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 11 जुलाई 1999

Chandra kishore

Leave a Comment