—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन——
कैप्टन संजीव सिंह जामवाल
वीर चक्र
यूनिट – ASC/13 जेएके राइफल्स
पॉइंट 5140 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
कैप्टन संजीव सिंह का जन्म 2 अगस्त 1974 को हुआ था। उन्हें भारतीय सेना की आर्मी सर्विस कॉर्प्स में कमीशन प्राप्त हुआ था। वर्ष 1999 में वह कैप्टन के पद पर कार्यरत थे और 13 जेएके राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे।
“ऑपरेशन विजय” में, 12-13 जून 1999 की रात्रि में तोलोलिंग चोटी पर भारतीय सेना का अधिकार होने के पश्चात शत्रु पीछे हटकर तोलोलिंग रिजलाइन की सबसे ऊंची चोटी पॉइंट 5140 पर समेकित हो गया। साथ ही, शत्रु टाईगर हिल से द्रास घाटी में हमारे सैन्य संसाधनों और श्रीनगर-लेह राजमार्ग संख्या 1 पर प्रत्यक्ष गोला वृष्टि करके सैन्य वाहनों को क्षति पहुंचा रहा था। टाईगर हिल पर आक्रमण करने से पूर्व पॉइंट 5140 को सुरक्षित करना अत्यावश्यक हो गया था।
अतः 56 माउंटेन ब्रिगेड की कमान में 13 जेएके राइफल्स बटालियन, 18 गढ़वाल बटालियन और 1 नागा बटालियन को तीन भिन्न-भिन्न दिशाओं से दुर्गम और कठिन चढ़ाई के पॉइंट 5140 पर आक्रमण के लिए भेजा गया।
20 जून 1999 को, भोर में 4:15 बजे “ऑपरेशन विजय” के भाग के रूप में, कैप्टन संजीव सिंह जामवाल को द्रास सेक्टर में पॉइंट 5140 पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया था। पॉइंट 5140 से श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर प्रभाव रखा जा सकता था अतः यह एक महत्वपूर्ण स्थिति थी, जिसे शत्रु घुसपैठियों ने बलपूर्वक अपने आधिपत्य में ले लिया था।
कैप्टन जामवाल अपने कॉलम के साथ पश्चिम से इस स्थिति पर पहुंचे और पूर्णतः गोपनीयता रखते हुए, दबे पांव शत्रु के रक्षण पर आक्रमण करने के अंतर तक पहुंच गए। संपूर्ण कंपनी को पुनर्गठित करने और स्थिति का मानसिक अवलोकन करते हुए, उन्होंने अपने सैनिकों को उस स्थिति पर आक्रमण करने के लिए प्रेरित किया।
कैप्टन संजीव सिंह ने आगे हो कर नेतृत्व करते हुए, अपने साथी के साथ शत्रु के प्रथम संगर (IMPROVISED BUNKER) पर आक्रमण किया। इसने शत्रु को पूर्ण रूप से अवाक कर दिया और उसे आमने-सामने के संघर्ष के लिए विवश कर दिया, जिससे शत्रु में भय व्याप्त हो गया। कैप्टन जामवाल ने शत्रु के प्रथम संगड़ को सफलतापूर्वक नष्ट करने के पश्चात, द्वितीय संगड़ पर भी आक्रमण किया, जिससे शत्रु को और अधिक संघर्षण हुआ।
कैप्टन संजीव सिंह ने, वीरता के इस कार्य में अपने कॉलम के साथ छः शत्रुओं को मार गिराया और महत्वपूर्ण स्थिति पर पुन अधिकार करने का मार्ग प्रशस्त किया। कैप्टन संजीव सिंह ने शत्रु के समक्ष अदम्य साहस और वास्तविक व्यावसायिकता का परिचय दिया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#कारगिल20June
#कारगिल13JAKRifles#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
next post

