shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 12 जुलाई 1999 सिपाही गुरमेल सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही गुरमेल सिंह
3394229W
यूनिट – 8 सिख रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही गुरमेल सिंह का जन्म पंजाब के पटियाला जिले की नाभा तहसील के अकालगढ़ गांव में सरदार मेहर सिंह एवं श्रीमती विमल कौर के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 8 सिख बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में हजारों फीट ऊंचे, हिमाच्छादित, कठिन चढ़ाई के टाईगर हिल के संग्राम में, तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए हुए शत्रुओं से अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए वह घायल हो गए थे। 12 जुलाई 1999 को सिपाही गुरमेल सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।
सिपाही गुरमेल सिंह कारगिल युद्ध में पटियाला जिले के द्वितीय बलिदानी सैनिक थे। कारगिल युद्ध आरंभ होने से लगभग एक माह पूर्व ही उनकी सगाई हुई थी। उनके माता-पिता विवाह की तैयारी कर रहे थे किंतु नियति को कुछ और ही स्वीकार था।
घर से युद्ध में जाते समय उन्होंने केवल एक ही बात कही थी कि “यदि मैं लौटकर नहीं आया तो मेरी मंगेतर का विवाह मेरे छोटे भाई से कर देना।” उनके वचन सत्य सिद्ध हुए।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil12July
#Kargil8Sikh
#KargilPunjab
#KargilPatialaDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 21 मई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 मेजर अजय सिंह जसरोटिया

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 राइफलमैन आशीष कुमार महला

Chandra kishore

Leave a Comment