shauryasaga.com
Kirti Chakra

कीर्ति चक्र हवलदार धनाराज मुथप्पन

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार धनाराज मुथप्पन
2584167F
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 7 मद्रास रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
हवलदार धनाराज मुथप्पन का जन्म श्री पी धनाराज एवं श्रीमती सिताई के परिवार में हुआ था। वह भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की 7 बटालियन में सेवारत थे। वर्ष 1994 में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
12 जुलाई 1994 को, मद्रास रेजिमेंट के हवलदार धनाराज मुथप्पन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में नोहम गांव की घेरा और अन्वेषण अभियान रहे घेराबंदी दलों में से एक के कमांडर थे।
जब घेरे में घिरे दो राष्ट्र-विरोधी तत्वों ने घास और घनी वनस्पति से ढके धान के एक खेत में से रेंगते हुए भागने का प्रयास किया, तो हवलदार मुथप्पन ने त्वरित वहां अपना दल तैनात कर उस खेत का अन्वेषण आरंभ‌ किया।
वह स्वयं आगे हो कर खेत में अन्वेषण का नेतृत्व कर रहे थे, उसी समय आकस्मिक उनका दो आतंवादियों से आमना-सामना हो गया। तत्क्षण वहां अति निकट से संक्षिप्त फायरिंग आरंभ हो गई। इस मुठभेड़ में गोलियां लगने से हवलदार मुथप्पन गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल होते हुए भी उन्होंने प्रचंड वीरता से आतंकवादियों पर पलटवार किया और उन्हें मार दिया, किंतु उनकी छाती में एक बार पुनः गोलियां लगीं और वह वीरगति को प्राप्त हो गए। मारे गए आतकंवादियों से 2 एके-56 राइफलें, 6 मैगजीन, 82 AK राउंड, 1 Stick ग्रेनेड पाए गए थे।
इस प्रकार हवलदार धनाराज मुथप्पन ने अति उच्च कोटि की गतिशीलता, अद्वितीय साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण प्रदर्शित किया। 15 अगस्त 1995 को उन्हें मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1994#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

Colonel Manpreet Singh Kirti Chakra कर्नल मनप्रीत सिंह कीर्ति चक्र (मरणोपरांत): भारतीय सेना के एक वीर नायक की अमर गाथा

shauryaadmin

Sudeep Sarkar शहीद सुदीप सरकार: कीर्ति चक्र विजेता – एक अमर वीर की गाथा

shauryaadmin

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) सिपाही जगदीश चंद

Ramesh Chandra sharma (Dada)

Leave a Comment