लांस हवलदार शिशुपाल सिंह राठौड़
05-04-1928 – 18-12-1961
नं – 2914885N
अशोक चक्र-3 (अब शौर्य चक्र)
यूनिट – 20 राजपूत रेजिमेंट/24 मेकेनाइज्ड इंफेंट्री
गोवा मुक्ति अभियान
लांस हवलदार शिशुपाल सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में 5 अप्रैल 1928 को जोधपुर राज्य में नागौर (वर्तमान डीडवाना) जिले की लाडनूं तहसील के डाबड़ी गांव में श्री मोती सिंह राठौड़ (जोधा) एवं श्रीमती अजन कंवर के परिवार में हुआ था। 3 जून 1947 को वह ब्रिटिश-भारतीय सेना में की राजपूत रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उन्हें 20 राजपूत (खींवसर) बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 1961 में वह भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की 20 राजपूत (24 मेकेनाइज्ड) बटालियन में लांस हवलदार के पद पर कार्यरत थे।
15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त होने के पश्चात भी पुर्तगालियों ने गोवा, दमन और दीव को शेष भारत से सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भिन्न कहकर वहां से अधिकार छोड़ना अस्वीकार कर दिया था। पुर्तगाली सरकार के साथ कूटनीति की विफलता के पश्चात, भारत सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों को बलपूर्वक गोवा, दमन और दीव पर अधिकार करने का आदेश दिया। माना जाता है कि यह भारतीय सशस्त्र बलों का पहला त्रि-सेवा ऑपरेशन था।
18 दिसंबर 1961 को भारतीय सैनिकों ने “ऑपरेशन विजय” के रूप में गोवा पर आक्रमण आरंभ किया। इस कार्रवाई में लांस हवलदार शिशुपाल सिंह ने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता प्रदर्शित करने हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। 15 अगस्त 1962 को उन्हें मरणोपरांत शांतिकाल का तृतीय वीरता सम्मान अशोक चक्र-3 (अब शौर्य चक्र) दिया गया।
18 और 19 दिसंबर 1961 को चलाए गए 36 घंटों के सैन्य अभियान में अल्प प्रतिरोध के पश्चात पुर्तगालियों को पराजित कर भारतीय सैनिकों ने गोवा, दमन और दीव पर अधिकार कर लिया। पुर्तगाली भारत के गवर्नर-जनरल, मैनुअल एंटोनियो वासालो ई सिल्वा, ने आत्मसमर्पण के प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। 19 दिसंबर को यह अभियान समाप्त हो गया।
![]()
![]()
![]()
#opgoa1961
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute
previous post

