shauryasaga.com
Maha Veer Chakra

महावीर चक्र (मरणोपरांत) लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई

लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई
22-02-1935 – 15-12-1971
महावीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 16 मद्रास रेजिमेंट
बसंतर का युद्ध
ऑपरेशन कैक्टस लिली
भारत-पाक युद्ध 1971
लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई का जन्म ब्रिटिश भारत में, 22 फरवरी 1935 को संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तराखंड) के देहरादून नगर में श्री देश राज घई एवं श्रीमती दयावंती देवी के परिवार में हुआ था। 4 दिसंबर 1954 को उन्हें भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की 16 वीं बटालियन में सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। अपने सेवाकाल में वह अनेक परिचालन क्षेत्रों में तैनात रहे और 1961 में संयुक्त राष्ट्र के संचालन में कांगो में भारतीय दल के भाग के रूप में भी सेवाएं दी थी। वर्ष 1971 तक वह लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में, लेफ्टिनेंट कर्नल घई पश्चिमी मोर्चे पर शकरगढ़ सेक्टर में 16 मद्रास बटालियन की कमान संभाल रहे थे। 14/15 दिसंबर 1971 की रात्रि में बसंतर के युद्ध में, शत्रु का प्रबल प्रतिरोध होते हुए भी उनकी बटालियन बसंतर नदी और भूमिगत खदानों की बाधाओं को लांघ करके BRIDGE HEAD (पुल का छोर) पर अधिकार करने का प्रयास कर रही थी, उसी समय शत्रु ने भयंकर पलटवार किया। लेफ्टिनेंट कर्नल घई ने अपने सैनिकों को एकजुट किया और शत्रु के अनवरत हो रहे आक्रमणों को विफल किया।
जैसे ही, सूर्योदय हुआ शत्रु ने टैंकों के साथ भीषण आक्रमण किया। तीव्र गोला वृष्टि में भी, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर रंच मात्र भी ध्यान नहीं देते हुए, वह निडरता से बटालियन की एक-एक स्थिति पर गए और अपने सैनिकों को प्रोत्साहित और निर्देशित किया। उनके व्यक्तिगत उदाहरण, साहस और नेतृत्व से प्रेरित होकर, बटालियन ने पलटवार किया और शत्रु को भारी क्षति पहुंचाई किंतु शत्रु की गोला वृष्टि में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अंततः अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस कार्रवाई में लेफ्टिनेंट कर्नल घई ने विशिष्ट वीरता, उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया और भारतीय सेना की उत्कृष्ट परंपराओं में अपने कर्तव्य की पालना में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र सम्मान दिया गया। 🙏💐🙏
#भारतपाकयुद्ध1971
#बसंतरकीलड़ाई
#भारतपाकयुद्ध1971_15Dec
#भारतपाकयुद्ध1971_16madras
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

Major Anup Singh Gahlaut मेजर अनूप सिंह गहलौत: 1971 युद्ध के एक सितारा और महावीर चक्र विजेता

shauryaadmin

Sepoy Amar Singh MVC महावीर चक्र सिपाहीअमर सिंह: जोजी ला की बर्फीली चोटियों पर खून बहाकर लिखी गई वीरता की दास्तान

shauryaadmin

Captain Mahendra Nath Mulla (कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला)- वह वीर जिसने अपने युद्धपोत के साथ अरब सागर को चुना जल समाधि के लिए

shauryaadmin

Leave a Comment