——-शौर्यनमन——-
सुरक्षा सहायक मातबर सिंह नेगी, उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे। गढ़वाल राइफल्स में अपनी सेवा पूरी करने के बाद उन्होंने संसद के ‘वॉच एंड वार्ड’ विभाग में नौकरी शुरू की थी।
13 दिसंबर, 2001 को मातबर सिंह नेगी संसद भवन के द्वार संख्या 11 पर तैनात थे। लगभग 11:40 बजे एक सफेद एम्बेसेडर कार बहुत तेज गति से द्वार के पास पहुंची, वह माननीय उप राष्ट्रपति के कार से टकरायी। पूरी तरह हथियारों से लैस पांच आतंकवादी कार से बाहर कूदे और उन्होंने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
श्री मातबर सिंह नेगी साहस के साथ उन आतंकवादियों को रोकने के लिए आगे बढ़े किन्तु उन्होंने उनके पेट में गोली मार दी। यद्यपि वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे किन्तु गहरी सूझबूझ का परिचय देते हुए वे दौड़कर वापस गए एवं द्वार को बंद कर दिया। फलस्वरूप आतंकवादी संसद भवन में प्रवेश नहीं कर पाए और इस प्रकार बहुत लोगों की जानें बच गईं। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया किन्तु 16 दिसंबर 2001 को उनकी मृत्यु हो गई।
सुरक्षा सहायक श्री मातबर सिंह नेगी ने सशस्त्र आतंकवादियों का सामना करने में वीरता एवं अद्भुत साहस का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

