shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक श्री रेमंड फिलिप डेंगदोह

——-शौर्यनमन——-
श्री रेमंड फिलिप डेंगदोह का जन्म 10 अक्तूबर, 1975 को शिलांग, मेघालय में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री फिलिप बसईऑमोइट था। वे मेघालय पुलिस में उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

6 नवंबर, 2007 को यह सूचना मिली कि स्वचालित राइफलों तथा बड़ी मात्रा में विस्फोटकों से लैस प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के लगभग दस लोगों ने असम की सीमा से लगे मेघालय के जंगलों में एक शिविर बना रखा है।

श्री डेंगदोह उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस दल को नेतृत्व प्रदान करने के लिए स्वेच्छा से आगे आए। पुलिस की पांच टीमें बनाई गईं तथा प्रत्येक टीम का नेतृत्व एक निरीक्षक या उप-निरीक्षक कर रहा था। 7 नवंबर को 7:40 बजे पुलिस बल अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए उपाधीक्षक श्री रेमंड फिलिप के नेतृत्व में आगे बढ़ा। पुलिस दल अगले दिन सूर्योदय से ठीक पहले उस जगह पर पहुंचा तथा उग्रवादियों को शिविर से बाहर खदेड़ने के लिए शिविर पर टूट पड़ा। उग्रवादियों ने पुलिस दल पर भारी गोलीबारी की। श्री डेंगदोह ने बहादुरी से गोलीबारी का जवाब दिया तथा एक उग्रवादी को मार गिराया किंतु इस बीच उनको भी एक घातक गोली लग गई। गंभीर घाव की परवाह न करते हुए उन्होंने दल का नेतृत्व जारी रखा तथा दो दुर्दात उग्रवादियों को बंदी बनाने में कामयाब रहे।
श्री आर. पी. डेंगदोह ने उग्रवादियों के विरूद्ध लड़ाई में अनुकरणीय साहस तथा कर्तव्यपरायणता का प्रदर्शन किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र, गोरखा राइफल्स नायक नर बहादुर थापा

Vinay Dixit

अशोक चक्र कैप्टन जसबीर सिंह रैना

Chandra kishore

अशोक चक्र (मरणोपरांत) श्री लज्जाराम

Vinay Dixit

Leave a Comment