—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
विंग कमांडर डैरिल कैस्टेलिनो
25170
02-11-1975 – 25-06-2013
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती ज्योति कैस्टेलिनो
मुंबई (महाराष्ट्र)
फ्लाइट लेफ्टिनेंट कृष्णमूर्ति प्रवीण
30394
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
मदुरै (तमिलनाडु)
फ्लाइट लेफ्टिनेंट तपन कपूर
31602
27-04-1986 – 25-06-2013
वायुसेना मेडल (मरणोपरांत)
दिल्ली
जूनियर वारंट ऑफिसर अखिलेश कुमार सिंह
775180
वायुसेना मेडल (मरणोपरांत)
उत्तरप्रदेश
सार्जेंट सुधाकर यादव
775698
वायुसेना मेडल (मरणोपरांत)
उत्तरप्रदेश
157 हेलिकॉप्टर यूनिट
भारतीय वायुसेना
जून 2013 में उत्तराखंड में आई भयंकर विनाशकारी आपदा में हजारों परिवार प्रभावित हुए थे और पांच दिनों से अधिक समय तक केदारनाथ की तंग घाटियों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में तीर्थयात्री फंस गए थे। इस आपदा में भारतीय वायुसेना और सशस्त्र बलों ने हजारों जनों को सुरक्षित निकालने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन की थी।
भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर के चालक दल पर अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अधिकाधिक जनों के जीवन की रक्षा करने का उत्तरदायित्व था। इस चालक दल ने इन रक्षण अभियानों में 22 महत्वपूर्ण उड़ानें भरी, जिसके परिणामस्वरूप केदारनाथ घाटी के सर्वाधिक गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए 190 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाया गया था।
25 जून 2013 को, MI-17 के इस चालक दल को आवश्यक आपूर्ति और राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की टीमों को 11000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ ले जाने और लौटने की उड़ानों में केदारनाथ में फंसे तीर्थयात्रियों के रक्षण का कार्य सौंपा गया था। चालक दल उस विशेष दिन मिशन की गंभीरता से पूरी तरह अवगत था जिसमें गंभीर रूप से घायल/आघात से पीड़ित तीर्थयात्री लाने थे। अनुपयुक्त मौसम, निरंतर बनते बादल और संकरी घाटी के दुर्गम क्षेत्र में अपर्याप्त प्रकाश की स्थिति से ऑपरेशन में निरंतर विलंब हुआ। जिसके कारण इनका कार्य और कठिन हो गया था।
उस दिन, अनुपयुक्त मौसम की स्थिति में भी इस MI-17 हेलीकॉप्टर द्वारा तीन उड़ानें भरीं गईं। इन तीन उड़ानों में इस दल ने 80 तीर्थयात्रियों के जीवन की रक्षा की थी। चौथी उड़ान में केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते समय अनुपयुक्त दृश्यता के कारण यह हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में घाटी की खड़ी पहाड़ियों से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस दुर्घटना में अपना कर्तव्य निर्वहन करते बलिदान हुए विंग कमांडर डैरिल कैस्टेलिनो, फ्लाइट लेफ्टिनेंट के प्रवीण, फ्लाइट लेफ्टिनेंट तपन कपूर, जूनियर वारंट ऑफिसर अखिलेश कुमार सिंह, सार्जेंट सुधाकर यादव और ITBP व NDRF के 15 अधिकारी और कर्मियों को उनके बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

