shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र श्री बैजनाथ सिंह

——शौर्यनमन——
श्री बैजनाथ सिंह का जन्म 1926 में ग्राम चाचीपुरा, जिला भिंड, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री रूप सिंह था। वे एक प्रतिष्ठित परिवार से थे और उनके परिवार में सैनिक सेवा की लम्बी परम्परा थी।

22 अक्तूबर, 1969 की सुबह मालपुरा (भिंड) गांव के मोहर सिंह तथा अदल सिंह रोज की तरह अपने खेत के लिए निकले। लगभग 7:00 बजे घातक हथियारों से लैस, उस क्षेत्र के कुख्यात डाकू सारू सिंह के गिरोह ने घात लगाकर उनकी हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मालपुरा तथा रहौली उवारी के ग्रामवासी घटनास्थल पर पहुंच गए तथा उन्होंने डाकुओं पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। ज्वार के डंठलों की आड़ लेकर डाकू बच निकले। लौटते समय उन्होंने एक और ग्रामवासी की भी हत्या कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर चाचीपुरा गांव के श्री बैजनाथ सिंह हाथ में राइफल लेकर अपने घर से निकल पड़े। ग्रामवासियों ने श्री बैजनाथ सिंह को चेतावनी दी की वे डाकुओं का पीछा कर अपने प्राण संकट में न डालें, क्योंकि उनकी संख्या अधिक है और वे हथियारों से एकदम लैस हैं। परंतु बहादुर बैजनाथ अपने को रोक न सके और वह गोली चलने के स्थान की ओर दौड़ पड़े। लगभग एक किलोमीटर के बाद उन्होंने डाकुओं के दल को अपनी ओर आते देखा। निर्भीक होकर उन्होंने डाकुओं को चुनौती दी, और बदले में गोलियों का उत्तर पाया। यद्यपि गिरोह में लगभग 25 डाकू थे, परन्तु श्री बैजनाथ सिंह हतोत्साहित नहीं हुए। वे अकेले ही लगातार आधे घंटे तक डाकुओं से मुकाबला करते रहे। जब वे चारों ओर से डाकुओं से घिर गए तब उन्होंने अपनी जगह बदलने का निश्चय किया। इसी समय डाकुओं ने उन्हें पकड़ लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

सशस्त्र लुटेरों से मुकाबले में श्री बैजनाथ सिंह ने उत्कृष्ट वीरता तथा साहस का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र हवलदार बचित्तर सिंह

Chandra kishore

अशोक चक्र सैकिंड लेफ्टिनेंट पोलुर मुथुस्वामी रमन

Chandra kishore

अशोक चक्र (मरणोपरांत), सिख रेजिमेंट हवलदार बचित्तर सिंह

Vinay Dixit

Leave a Comment