shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश सिंह

——-शौर्यनमन——-
सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश सिंह (आई. सी. नं.-51242) का जन्म 18 सितंबर 1970 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम राज सिंह था। उन्हें 13 जून को ग्रेनेडियर्स में कमीशन मिला था।

5 दिसंबर, 1992 को सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश सिंह 22 ग्रेनेडियर्स की ‘बी’ कंपनी का स्थानापन्न कमांडर के तौर पर नेतृत्व कर रहे थे। उस समय उन्हें जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के पादरपुर गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान का नेतृत्व करने का आदेश दिया गया ताकि पाकिस्तान में प्रशिक्षित कुछ आतंकवादियों को पकड़ा जा सके। लगभग सात बजे जब वे अपने सैनिकों को गांव के दक्षिण-पश्चिम में तैनात कर रहे थे तब उन्हें सूचना मिली कि आतंकवादियों का एक दल गांव के दक्षिण की ओर भाग रहा है। वे अपने तीन साथियों के साथ भागकर तुरंत उस तरफ गए। भारतीय सैनिकों को अपनी ओर आते देखकर आतंकवादियों ने एक सुरक्षित स्थान से भीषण गोलीबारी शुरू कर दी। बिना रूके, सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश सिंह ने दृढ़ निश्चय के साथ जवाबी हमला शुरू किया और उनमें से दो को अकेले ही मार गिराया। इस तीव्र हमले से चकित आतंकवादी पीछे भागने लगे किन्तु इस बीच उन्हें एक सैनिक को घेरने का अवसर मिल गया। अपने एक सैनिक को मुसीबत में फंसा देखकर सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश सिंह ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने उस सैनिक को आतंकवादियों की गोलीबारी की सीमा के पार एक सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया। इस प्रयास में उनके दाहिने बाजू एवं बायें कंधे पर गोली लग गई। घावों की परवाह न करते हुए उन्होंने सीधे हमला किया और तीन और आतंकवादियों को मार गिराया। वे तब तक आतंकवादियों पर गोली चलाते रहे जब तक घावों के कारण उनकी मृत्यु नहीं हो गई। उनके साहस से प्रेरित होकर उनकी टुकड़ी के जवानों ने बचे हुए तीन आतंकवादियों को मार डाला एवं भारी मात्रा में गोला बारूद अपने कब्जे में कर लिया।

आतंकवादियों के साथ हुए इस मुठभेड़ में सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश सिंह ने उत्कृष्ट वीरता एवं प्रेरक नेतृत्व का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

अशोक चक्र मेजर दिनेश रघु रमण

Chandra kishore

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार गजेन्दर सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment