shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र मेजर संदीप उन्नीकृष्णन

——-शौर्यनमन——-
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन (आई सी 58660) का जन्म 15 मार्च, 1977 को चारुवनूर, कोझीकोडे, केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री के उन्नीकृष्णन था। उन्हें 12 जुलाई, 1999 को बिहार रेजिमेंट में कमीशन मिला था और 20 जनवरी, 2007 को वे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में शामिल हुए थे।

26 नवंबर, 2008 की रात को आतंकवादियों ने मुंबई में कई इमारतों को निशाना बनाया था जिनमें वहां का ताज होटल भी शामिल था। इस आतंकवादी हमले में कई लोग मारे गए थे जबकि कुछ और लोगों को बंधक बना लिया गया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 51 विशेष कार्य बल के एक कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने होटल ताज महल से आतंकवादियों को मार भगाने के लिए 27 नवंबर, 2008 को कमांडो आपरेशन का नेतृत्व किया।

आपरेशन के दौरान उनकी टीम पर भारी गोलीबारी होने लगी जिसमें एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मेजर संदीप ने गोलीबारी करके आतंकवादियों को दबोच कर रखा और घायल कमांडो को बचा लिया। इस संक्रिया में वे एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक आतंकवादियों का पीछा करते रहे।

इस कार्रवाई के दौरान यद्यपि उनके दाएं हाथ में गोली लग गई थी, तथापि वे अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए आखरी दम तक आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते रहे। उनकी टीम ने 14 बंधकों को छुड़ाया।
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने उत्कृष्ट वीरता तथा नेतृत्व का प्रदर्शन किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र श्रीमती नीरजा मिश्रा

Chandra kishore

अशोक चक्र श्री गोविंद सिंह

Chandra kishore

अशोक चक्र सेकंड लेफ्टिनेंट साइरस एड्डी पीठावाला

Chandra kishore

Leave a Comment