shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र मेजर मोहित शर्मा

——-शौर्यनमन——-
मेजर मोहित शर्मा, आई सी-59066 का जन्म हरियाणा के रोहतक में 13 जनवरी, 1978 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा था।

दिसंबर 1999 में उन्हें मद्रास रेजिमेंट में कमीशन मिला जहां से बाद में वे पैराशूट रेजिमेंट की पहली बटालियन में चले गए थे।

2009 में मेजर मोहित शर्मा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आपरेशन ‘ब्रावो असाल्ट टीम’ का नेतृत्व कर रहे थे।

21 मार्च, 2009 को घने जंगलों में आतंकवादियों के उपस्थित होने की सूचना मिलने पर उन्होंने उनका पता करने के लिए अपने कमांडो सैनिकों का नेतृत्व किया। कुछ संदिग्ध गतिविधि देखने पर उन्होंने अपने स्काउटों को सावधान किया किन्तु आतंकवादियों ने तीन दिशाओं से उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

दोनों तरफ से होने वाली इस भारी गोलीबारी में भारतीय सेना के चार कमांडो घायल हो गए। तब अपनी सुरक्षा की बिल्कुल भी परवाह न करते हुए मेजर शर्मा रंगकर आगे बढ़े तथा दो सैनिकों को सुरक्षित वापस लाए। जबरदस्त गोलीबारी की अनदेखी कर उन्होंने हथगोले फेंककर दो आतंकवादियों को मार गिराया।

इस कार्रवाई में उनकी छाती में गोली लग गई। परन्तु गम्भीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने नजदीक जाकर दो और आतंकवादियों को मार डाला। आतंकवादियों के विरुद्ध लड़ाई में मेजर मोहित शर्मा असाधारण वीरता, अटूट साहस तथा प्रेरक नेतृत्व का

प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मेजर मोहित शर्मा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें पहले भी वीरता के लिए सेना मेडल दिया गया था।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र कैप्टन जसबीर सिंह रैना

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार बहादुर सिंह बोहरा

Chandra kishore

अशोक चक्र कर्नल नीलकंठन जयचंद्रन नायर

Chandra kishore

Leave a Comment