—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार राज कुमार वशिष्ठ
2680354
07-11-1965 – 11-07-1999
वीरांगना – श्रीमती रक्षा देवी
नायक नीरज कुमार सिंह
2686265
03-08-1973 – 11-07-1999
वीरांगना – श्रीमती रूबी देवी
यूनिट – 22 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
धनासक का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————-
हवलदार (CLERK) राज कुमार का जन्म 7 नवंबर 1965 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के मसधान गांव में श्री शिव राम वशिष्ठ एवं श्रीमती विद्या देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 1985 में वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं प्रदान करते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
—————————————————————————-
नायक (CLERK) नीरज कुमार सिंह का जन्म 3 अगस्त 1973 को बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा ब्लॉक के सिंगारपुर गांव में श्री योगेंद्र प्रसाद सिंह के परिवार में हुआ था। नीरज कुमार सिंह अपने माता-पिता की एकमात्र संतान थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं प्रदान करते हुए वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
—————————————————————————-
वर्ष 1999 में 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन हैदराबाद में तैनात थी। मई 1999 में बटालियन को कारगिल युद्ध क्षेत्र में पहुंचने के आदेश दिए गए। कारगिल युद्ध के समय हवलदार राज कुमार व नायक नीरज सिंह अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे।
“ऑपरेशन विजय” में, 11 जुलाई 1999 की प्रातः बटालिक सेक्टर के धनासक में ग्रेनेडियर्स और शत्रुओं के मध्य भीषण संघर्ष हो रहा था। शत्रु तोपों की भयानक गोला वृष्टि में, हवलदार राजकुमार व नायक नीरज कुमार सिंह अपने साथियों को शस्त्रों व गोला बारूद की अति आवश्यक आपूर्ति कर के लौट रहे थे। लौटते समय शत्रु की प्रचंड गोला वृष्टि से हवलदार राज कुमार व नायक नीरज कुमार सिंह को गोले के घातक छर्रे (SPLINTERS) लगे और हवलदार राजकुमार व नायक नीरज कुमार सिंह वहीं वीरगति को प्राप्त हो गए।
#KargilLakhisaraiDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

