—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
पैराट्रूपर मुकुट बिहारी मीणा
13629786X
25-10-1993 – 11-07-2018
सेना मेडल, वीरता (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती अंजना देवी
यूनिट – 3 पैराशूट रेजिमेंट
ऑपरेशन रक्षक
पैराट्रूपर मुकुट बिहारी मीणा का जन्म 25 अक्टूबर 1993 को राजस्थान के झालावाड़ जिले की खानपुर तहसील की खेड़ा ग्राम पंचायत के लडानिया गांव में, श्री जगन्नाथ मीणा एवं श्रीमती घिसी बाई के परिवार में हुआ था। बाल्यावस्था से ही वह भारतीय सेना में, जाने की प्रबल अभिलाषा रखते थे।
शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह वर्ष 2011 में, वह भारतीय सेना के पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 3 पैरा बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 2018 में, वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तैनात थे। उन्होंने अनेक सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों में भाग लिया था।
11 जुलाई 2018 को प्रात: कुपवाड़ा जिले के कंडी के घने जंगलों में किंचित आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पैराट्रूपर मुकुट बिहारी के नेतृत्व में एक सैन्य टुकड़ी को उस जंगल में अन्वेषण अभियान के लिए भेजा गया। पैराट्रूपर मुकुट बिहारी इस सैन्य टुकड़ी में सबसे आगे चल रहे थे। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित होते ही दोनों ओर से अंधाधुंध गोलियां चलने के परिणामस्वरूप वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई।
इस मुठभेड़ में आकस्मिक, पैराट्रूपर मुकुट बिहारी की बायीं जाँघ में एक गोली लग गई और वह घायल हो गए। घायल अवस्था में भी पैराट्रूपर मुकुट बिहारी ने अदम्य साहस एवं अति वीरता का प्रदर्शन करते हुए आतंकवादियों का पीछा किया और एक आतंकवादी को मार दिया। इसके पश्चात उन्हें मुठभेड़ स्थल से निकाल कर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, किंतु अपरान्ह 1:00 बजे मार्ग में ही वह वीरगती को प्राप्त हो गए।
पैराट्रूपर मुकुट बिहारी मीणा को उनके अदम्य साहस, वीरता, लड़ाई की अडिग भावना एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया।
#OpRakshak2018
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2018#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

