shauryasaga.com
Untold stories of Martyrs

ऑपरेशन मेघदूत सैपर दलजीत सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सैपर दलजीत सिंह
1585765P
1973 – 11-07-1999
वीरांगना – श्रीमती हरजिंदर कौर
यूनिट – 108 इंजिनियर रेजिमेंट
ऑपरेशन मेघदूत
सैपर दलजीत सिंह का जन्म वर्ष 1973 में पंजाब के रामा मंडी में, सरदार कृपाल सिंह एवं श्रीमती तविंदर कौर के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उनके पिता ने उन्हें किसी मैकेनिक के यहां कार्य सीखने के लिए रखा था, किंतु दलजीत सिंह का मन उस कार्य में नहीं लगता था।
अंततः वह भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इंजिनियर्स में रंगरूट के रूप में भर्ती हो गए। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 108 इंजिनियर रेजिमेंट में, सैपर के पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1999 में वह अपनी बटालियन के साथ “ऑपरेशन मेघदूत” में सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों को शत्रु की गोला वृष्टि के साथ-साथ विषम जलवायु, भीषण शीत, हिमस्खलन, हिमपात, प्रचंड हिमाच्छादित वायु, कठोर भूभाग और ऊंचाई पर ऑक्सीजन के अभाव जैसी घोर विपरीत व अति कठोर परिस्थितियों से भी जूझना होता है।
“ऑपरेशन मेघदूत” में 11 जुलाई 1999 को अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए सैंपल दलजीत सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#OpMeghdoot
#OpMeghdoot1999
#OpMeghdoot108EngineerRegiment#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

नायक अजय कुमार कुमावत

Chandra kishore

रानी चेनम्मा जयंती 2025: कर्नाटक की वीरांगना की अमर वीरता की कहानी

shauryaadmin

कारगिल का वो शेर: नायक दीपचंद – गोला-बारूद की भूख और देश की रक्षा का जुनून

shauryaadmin

Leave a Comment